{"_id":"61d33ff93f7f220db45d2577","slug":"railways-another-bridge-gifted-to-passengers-at-chheoki-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : छिवकी स्टेशन पर यात्रियों को एक और पुल की सौगात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : छिवकी स्टेशन पर यात्रियों को एक और पुल की सौगात
Mon, 03 Jan 2022 11:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:57 PM IST
सार
सांसद ने इस दौरान प्रयागराज शहर में कुंभ मेले के दौरान रेलवे द्वारा किए गए तमाम कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्टेशनों पर यात्रियों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, वाई फाई की सुविधा आदि दी गई है।
विज्ञापन
Prayagraj News : छिवकी रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित पैदल पुल उपरगामी का लोकर्पण करती सांसद रीता जोशी।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का उद्घाटन सोमवार को सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि बीते सात वर्ष के दौरान रेलवे में खूब विकास कार्य हो रहे हैं। आने वाले दिनों में संगम नगरी के प्रयागराज जंक्शन पर भी एयरपोर्ट सरीखी सुविधाएं मिलेंगी। इस स्टेशन को मोदी सरकार ने विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सांसद ने इस दौरान प्रयागराज शहर में कुंभ मेले के दौरान रेलवे द्वारा किए गए तमाम कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्टेशनों पर यात्रियों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, वाई फाई की सुविधा आदि दी गई है। उन्होंने छिवकी में बने पुल को लेकर कहा कि इसका निर्माण वर्ष 2019 में शुरू हुआ। 6.65 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल की लंबाई 92 मीटर एवं चौड़ाई 6.1 मीटर है। पुल से प्लेटफार्म पर उतरने के लिए रैंप और सीढ़ी दोनों की ही व्यवस्था है। सांसद द्वारा पुल का उदघाटन करने के बाद छिवकी रेलवे स्टेशन पर अब दो फुट ओवर ब्रिज हो गए हैं।
विज्ञापन
सांसद को यहां रेलवे अफसरों ने बताया कि छिवकी में जल्द ही एक और प्लेटफार्म यात्रियों को उपलब्ध होगा। वर्तमान समय वहां कुल तीन प्लेटफार्म हैं। इसके पूर्व सांसद का स्वागत एडीआरएम संजीव दीक्षित और सीनियर डीसीएम विपिन कुमार सिंह ने किया। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि पुल का निर्माण होने से यात्रियों को विशेष कर शारीरिक रूप से अशक्त यात्री, वरिष्ठ नागरिकों को लाभ होगा। इस अवसर पर मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर हिमांशु मंडल, इंजीनियर संपदा एस के चौहान, मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य एन के मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, टीके अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन