फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Principal and teachers transfer order issued

प्रधानाचार्यों और अध्यापकों का स्थानांतरण आदेश जारी

Wed, 03 Jul 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Principal and teachers transfer order issued
Teacher - फोटो : AU
प्रधानाचार्यों और अध्यापकों का स्थानांतरण आदेश जारी
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय (माध्यमिक) की ओर से प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक एवं अध्यापकों के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया। अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव की ओर से स्थानांतरण आदेश की सूचना मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को ई-मेल के जरिए भेज दी गई है।
अपर निदेशक ने सभी संयुक्त मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों, जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया कि अपने मंडल, जनपद से स्थानांतरित प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक एवं अध्यापकों को कार्यमुक्त करने तथा कार्यभार ग्रहण कराए जाने के लिए संस्थाधिकारियों को निर्देश दें। अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ने संबंधित प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक एवं अध्यापकों को निर्देश दिया कि संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से अपने स्थानांतरण आदेश की प्रति प्राप्त करें और विद्यालय से कार्यमुक्त होकर स्थानांतरित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करें। किसी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक-3) शिक्षा निदेशालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्थानांतरण के लिए संघर्ष करने वाले शिक्षक संघ के महामंत्री का अभिनंदन
अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) की ओर से 28 जून को जारी आदेश में 573 अध्यापकों के स्थानांतरण की पहली सूची जारी की गई है। इसके बाद मंगलवार को शिक्षा निदेशालय में एकल स्थानांतरण मंच-2019 की ओर से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी का अभिनंदन किया गया। उन्होंने स्थानांतरण आदेश जारी करने में शिक्षकों के साथ संघर्ष किया। अभिनंदन समारोह में मेरठ से आए शिक्षक संघ के डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों के एकल स्थानांतरण के तर्क रखकर सरकार को स्थानांतरण आदेश जारी करने के लिए मजबूर कर दिया। सम्मान समारोह में मौजूद लालमणि द्विवेदी ने कहा कि वह शिक्षकों की समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। समारोह में विकास शुक्ला, चंद्रसेन सिंह, विकास केसरी, धर्मेंद्र सिंह राठौर, देवेश मिश्र, संदीप सरोज, कमलेश कुशवाहा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed