फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Violence Updates 24 others including the present Imam of Badi Masjid arrested 92 people sent to jail so far

Prayagraj Violence Updates : बड़ी मस्जिद के पेश इमाम समेत 24 अन्य गिरफ्तार, ओवैसी की पार्टी का जिलाध्यक्ष फरार

Sun, 12 Jun 2022 09:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 09:36 PM IST
सार

अटाला बवाल मामले में पहले ही दिन 36 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। अगले दिन यानी शनिवार को 32 अन्य आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। इनमें मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद भी शामिल था।

विज्ञापन
Prayagraj Violence Updates 24 others including the present Imam of Badi Masjid arrested 92 people sent to jail so far
Prayagraj Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुमे के दिन अटाला में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 24 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अटाला बड़ी मस्जिद का पेश इमाम अहमद अली भी शामिल है। आरोप है कि यह सभी उपद्रव फैलाने की साजिश में शामिल थे। गिरफ्तार लोगों में से तीन नाबालिग है जिन्हें छोड़कर अन्य सभी को जेल भेज दिया गया है। नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह में निरुद्ध किया गया है।

विज्ञापन



अटाला बवाल मामले में पहले ही दिन 36 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। अगले दिन यानी शनिवार को 32 अन्य आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। इनमें मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद भी शामिल था। रविवार को खुल्दाबाद थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद 24 अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें से 21 को कोर्ट में पेश किया गया जहां मजिस्ट्रेट की अनुमति से उन्हें नैनी जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

Prayagraj Violence Updates 24 others including the present Imam of Badi Masjid arrested 92 people sent to jail so far
Prayagraj News : जावेद पंप का मकान गिराता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

नाबालिगों को रखा गया बाल सुधार गृह में

तीन आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह में भेजा गया। रविवार को गिरफ्तार लोगों में सबसे प्रमुख नाम अटाला बड़ी मस्जिद का पेश इमाम अहमद अली है। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि पेश इमाम नामजद आरोपी था। बवाल वाले दिन वह मौके पर नहीं मिला था। उसका नाम जांच पड़ताल में सामने आया था।

Prayagraj Violence Updates 24 others including the present Imam of Badi Masjid arrested 92 people sent to jail so far
Prayagraj News : प्रयागराज में हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस को चकमा देकर भाग निकला पार्षद फजल

अटाला बवाल मामले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक माना जा रहा पार्षद फजल पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस की एक टीम करेली स्थित उसके घर पर उसे तलाशते हुए पहुंची थी। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों को अपनी बातों में उलझाकर बाइकसवार एक साथी के साथ निकल भागा। फजल पहले से ही संदिग्धों की सूची में शामिल है। जिस पर राजद्रोह के आरोप में भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। वह इस मामले में करीब छह महीने तक जेल में रहा था। फजल करेली स्थित करेलाबाग का पार्षद है। उसका नाम अटाला बवाल के मामले में खुल्दाबाद थाने में दर्ज कराए गए केस के नामजद आरोपियों में शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed