फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj stf arrested 50 thousand reward for double murder in Daman and Diu

प्रयागराज : दमन और दीव में डबल मर्डर कराने वाले 50 हजार के इनामी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Wed, 27 Oct 2021 08:32 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
prayagraj stf arrested 50 thousand reward for double murder in Daman and Diu
Prayagraj News : शमशाद उर्फ समीर। - फोटो : प्रयागराज

एसटीएफ ने बुधवार को सिविल लाइंस से 50 हजार के इनामी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया। प्रतापगढ़ के शमशाद पर दमन और दीव में डबल मर्डर कराने का आरोप है। घटना को 2018 में अंजाम दिया गया था। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। शराब और स्क्रैप के कारोबार को लेकर सुपारी देकर दोनों हत्याएं कराई गई थीं।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ में कंधई थाना क्षेत्र के सोनाही गांव का रहने वाला शमशाद ट्रक में खलासी का काम करता था। इसी दौरान वह कोहंड़ौर के अनीस के संपर्क में आया। दोनों पैसा कमाने दमन और दीव चले गए। वह नवाबगंज के रहने वाले नू मोअज्जम से दोस्ती हो गई। नूर मोअज्जम दमन में रहने वाले सलीम अकबर खान उर्फ साजिद मंगता, जय प्रकाश पांडेय उर्फ पकया की गाड़ी चलाता था।
विज्ञापन


पकया और साजिद स्क्रैप और शराब का धंधा करते थे। बंदरगाह होने के कारण स्क्रैप का धंधा करोड़ों में होता था। वहां से शराब की स्मग्लिंग भी होती थी। धंधे में अक्सर गैंगवार होता रहता था। पकया का स्क्रैप का धंधा दीपक नाम का शख्स संभालता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शमशाद को दी गई थी सुपारी
गैंगस्टर अजय पटेल भी स्क्रैक का धंधा करता था। धंधे को लेकर कोई बात हुई और अजय पटेल ने 2013 में दीपक की हत्या करवा दी। अजय पटेल को हत्या में जेल हो गई। 2018 में उसकी जमानत हुई। दीपक की हत्या का बदला लेने के लिए साजिद मंगता और पकया ने अजय पटेल की हत्या की सुपारी शमशाद समेत सात लोगों को दी। इसके बाद एक अप्रैल 2018 को दमन में अजय की इनोवा कार को ओवरटेक कर चारों ओर से गोलियों की बौछार कर दी गई।

रेस्टोरेंट में घुसकर गोली मारने की घटना सीसीटीवी में हुई थी कैद
अजय और उसके साथी एक रेस्टोरेंट में घुस गए। पीछा करते हुए हमलावर रेस्टोरेंट में घुसे और अजय और उसके साथी धीरेंद्र पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से शमशाद फरार हो गया। इस मामले में दीव में साजिद अली, जय प्रकाश उर्फ पकया, नूर मोअज्जम, छोटू उर्फ इकरार, राहुल, रसीद, अनीस और शमशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। शमशाद को छोड़कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया था। एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि शमशाद को बुधवार को सिविल लाइंस में नवाब यूसुफ रोड से गिरफ्तार किया गया। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। 

दमन पुलिस को फैक्स किया गया, आएगी पुलिस टीम 
शमशाद की गिरफतारी के बाद एसटीएफ ने दमन पुलिस को फैक्स के माध्यम से सूचना दे दी गई है। बृहस्पतिवार शाम तक दमन पुलिस के यहां आने की संभावना है। पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे दमन ले जाएगी।  दमन में अजय पटेल और धीरेंद्र पटेल को एक रेस्टोरेंट में घुसकर खुलेआम मारा गया था। घटना की एक वीडियो फुटेज भी वायरल हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed