{"_id":"61d340ec07a7bd0c2e581983","slug":"prayagraj-roadways-will-operate-800-buses-everyday-in-magh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : माघ मेले में रोडवेज हर रोज 800 बसों का करेगा संचालन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : माघ मेले में रोडवेज हर रोज 800 बसों का करेगा संचालन
Tue, 04 Jan 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:01 AM IST
सार
रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा मुख्य स्नान पर्व पर अस्थायी बस स्टेशनों से भी बसें संचालित की जाएंगी। मुख्य स्नान पर्व के दौरान झूंसी बस स्टेशन से गोरखपुर-देवरिया मार्ग, आजमगढ़-मऊ मार्ग, बदलापुर-टांडा मार्ग, वाराणसी, जौनपुर मार्ग पर बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : माघ मेला।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघ मेले को लेकर रोडवेज ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मेला अवधि में रोडवेज द्वारा हर रोज 1800 बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर रोडवेज ने 2800 बसें चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा मुख्य स्नान पर्व पर अस्थायी बस स्टेशनों से भी बसें संचालित की जाएंगी। मुख्य स्नान पर्व के दौरान झूंसी बस स्टेशन से गोरखपुर-देवरिया मार्ग, आजमगढ़-मऊ मार्ग, बदलापुर-टांडा मार्ग, वाराणसी, जौनपुर मार्ग पर बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
सिविल लाइंस पत्थर गिरजा के पास से रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, बहराइच, कानपुर और सरायअकिल मार्ग पर एवं नैनी लेप्रेसी मिशन चौराहा से बांदा-चित्रकूट मार्ग, रीवा-सीधी मार्ग, विंध्याचल-मिर्जापुर-शक्तिनगर मार्ग पर बसों का संचालन होगा। मुख्य स्नान पर्व के अलावा अन्य दिनों में सिविल लाइंस, जीरो रोड बस स्टेशन से ही बसें संचालित होंगी। मेला अवधि में 500 बसों को रिजर्व रखा जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर उनका संचालन किया जा सके।
विज्ञापन
रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि मेला के लिए एआरएम लीडर रोड प्रेम कुमार, एआरएम प्रयाग विवेकानंद तिवारी, एआरएम सिविल लाइंस सीबी राम, एआरएम जीरो रोड रविंद्र कुमार सिंह और एआरएम फाइनेंस राकेश कुमार गुप्ता को डिपोवार बस संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 970 बसों का संचालन प्रयागराज से विभिन्न रूटों पर हो रहा है।