फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Police failed to find Atiq's henchmen arranging bail

प्रयागराज : पुलिस ढूंढ़ने में नाकाम, अतीक के गुर्गे कर रहे जमानत का इंतजाम

Sat, 22 Jan 2022 10:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 10:56 PM IST
सार

31 दिसंबर को करेली के ऐनुद्दीनपुर में हुई घटना से सनसनी फैल गई थी। यहां रहने वाले अतीक के रिश्तेदार जीशान उर्फ जानू ने आरोप लगाया था कि अली अपने साथियों संग बुलडोजर लेकर आया और उसका कार्यालय ढहा दिया।

विज्ञापन
Prayagraj: Police failed to find Atiq's henchmen arranging bail
Prayagraj News : अतीक अहमद और उसका पुत्र। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

करेली पुलिस रंगदारी न देने पर कार्यालय ढहाने व जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे जिस अतीक अहमद के बेटे अली व उसके गुर्गों की तलाश में धूल फांक रही है। वह इन दिनों अपनी जमानत केइंतजाम में लगे हैं। हाल यह है कि 22 दिन बाद भी फरार छह नामजद आरोपियों में से एक को भी नहीं पकड़ा जा सका है। उधर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित दहशत में है।

विज्ञापन



31 दिसंबर को करेली के ऐनुद्दीनपुर में हुई घटना से सनसनी फैल गई थी। यहां रहने वाले अतीक के रिश्तेदार जीशान उर्फ जानू ने आरोप लगाया था कि अली अपने साथियों संग बुलडोजर लेकर आया और उसका कार्यालय ढहा दिया। इसके बाद अपने अब्बू से जबरन बात कराई जिसने जमीन या पांच करोड़ रुपये पहुंचाने की धमकी दी। इसके बाद सभी ने उसे व उसके दो रिश्तेदारों को मिलकर बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन



मामले में नौ लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसमें से दो सैफ व फहद को मौके से ही पकड़ लिया गया। लेकिन अली व उसके साथियों का अब तक नहीं पता चल सका है। करेली एसओ अनुराग शर्मा का दावा है कि उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। न सिर्फ शहर के विभिन्न इलाकों बल्कि कौशाम्बी, फतेहपुर में भी उनके संभावित ठिकानों पर पहुंचकर तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिलहाल टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुर्गे ने ले ली थी अग्रिम जमानत
अतीक के बेटे अली के साथ ही इस मामले में मो. असाद, आरिफ उर्फ कछौली, संजय सिंह, इमरान, अमन भी फरार हैं। अतीक के खास गुर्गे असाद पर पिछलेे साल सितंबर में जमीन कब्जाने के लिए धमकी-गालीगलौज का मामला करेली में दर्ज किया गया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के कई दिनों बाद पुलिस ने केस लिखा था।



इस मामले में भी पुलिस उसे ढूंढ़ नहीं सकी थी और उसे अग्रिम जमानत मिल गई थी। असाद इससे पहले धूमनगंज थाने में जमीन कब्जाने व रंगदारी मांगने में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। यही नहीं माफिया के खिलाफ चले अभियान के दौरान पीडीए ने करेली में उसकी ओर से सैकड़ों बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग भी उजाड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed