दो दिन की मासूम कोविला कोरोना पॉजिटिव, मां के पास किया शिफ्ट
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविला को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के कोरोना वार्ड में उसके कोरोना पॉजिटिव मां के पास शिफ्ट कर दिया गया। जबकि जन्म के समय बच्चे को लेने वाले दो परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। कोरोना महामारी के दौरान संक्रमित मां के गर्भ से जन्म लेने के कारण चिकित्सालय प्रशासन ने इसका निक नेम कोविला रखा है।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष प्रो0 अमृता चौरसिया ने कहा कि बच्चे की संक्त्रस्मित होने की वजह स्पष्ट तौर पर नहीं कही जा सकती है। चीन के वुहान, अमेरिका सहित दुनिया के दूसरे मुल्कों में नवजात में दोनों तरह की रिपोर्टे सामने आईं हैं। एम्स की एक सीनियर रेजिडेंट की पत्नी के प्रसव के बाद बच्चा कोरोना पॉजिटिव नहीं आया। जबकि एसआरएन में जन्म लेने वाला बच्चा पॉजिटिव आया है।
उन्होंने बताया नवजात में इसके लिए दुनियाभर में अध्ययन चल रहा है। कहा जा रहा है संक्त्रस्मण किस स्तर पर हो सकता है। यह कहना मुश्किल है। नवजात या तो मां के पेट में ही गर्भनाल के जरिए पॉजिटिव हो गया हो फिर बाद में। यह तो अभी शोध का विषय है। इसके बारे में अभी कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नवजात को मां के पास ही शिफ्ट कर दिया गया है। जिससे कि मां वह मां का दूध पी सके। इससे उसके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
प्रो0 अमृता ने बताया कि नवजात को जन्म के दौरान लेने वाले परिवार के दो लोगों को क्वारंटीन किया गया है। महिला का प्रसव कराने वाली टीम के साथ चिल्ड्रेन अस्पताल में आइसोलेट रहने के दौरान उसकी देखरेख करने वाले दो जूनियर रेजिडेंट, एक नर्स और दो वार्ड ब्वॉय को एक्टिव क्वारंटीन में रखा गया है।