फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: BJP leader's car attacked; vehicle stopped after spotting BJP flag; FIR registered against

Prayagraj News: भाजपा नेता की कार पर हमला, भाजपा का झंडा देखकर रोकी गाड़ी, अज्ञात उपद्रवियों पर एफआईआर

Mon, 27 Jul 2026 01:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jul 2026 01:35 PM IST
सार

Prayagraj News : प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भाजपा के क्षेत्रीय सहसंयोजक (व्यापार प्रकोष्ठ) रविन्द्र कुमार जायसवाल ने अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ जानलेवा हमले, वाहन में तोड़फोड़ और जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर में आरोप है कि भाजपा का झंडा लगी कार को रोककर हमला किया गया।

विज्ञापन
Prayagraj News: BJP leader's car attacked; vehicle stopped after spotting BJP flag; FIR registered against
भाजपा का झंडा लगे कार पर प्रदर्शनकारियोंं ने बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 

विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भाजपा के क्षेत्रीय सहसंयोजक (व्यापार प्रकोष्ठ) रविन्द्र कुमार जायसवाल ने अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ जानलेवा हमले और वाहन में तोड़फोड़ का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 191(2), 324(4) और 109(1) के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर 26 जुलाई 2026 को सिविल लाइंस थाने में दर्ज की गई।

भाजपा नेता रवींद्र कुमार जायसवाल ने आरोप लगाया है कि 25 जुलाई की शाम करीब पांच बजे वह अशोक नगर से लौट रहे थे। जैसे ही वह सुभाष चौराहे के पास पहुंचे थे कि वहां मौजूद बड़ी संख्या में अज्ञात उपद्रवियों ने उनकी कार को भाजपा का झंडा लगा होने के कारण रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने कार में बैठे लोगों को जान से मारने की बात कहते हुए हमला कर दिया। कार के शीशे तोड़ दिए और उन्हें वाहन से बाहर खींचने का प्रयास किया।

विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि कार में चालक और उनके साथी शेखर जायसवाल भी मौजूद थे। हमलावरों के हाथों में लाठी, डंडे, रॉड, ईंट और पत्थर थे। हमले में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और शिकायतकर्ता को चोटें भी आईं। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से उनकी पहचान संभव है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक शिवम कुमार मिश्रा को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed