फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime: Attack on bathers in protest against illegal recovery at Sangam, vandalized the car

Prayagraj Crime : संगम पर अवैध वसूली के विरोध में स्नानार्थियों पर हमला, कार में तोड़फोड़

Fri, 20 May 2022 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 May 2022 11:43 PM IST
सार

मूल रूप से गनईडी, कंधई, प्रतापगढ़ का रहने वाला राहुल गाजियाबाद स्थित कॉलेज से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। उसने बताया कि वह अपने दोस्तों सुमित, विपिन, पंकज, राहुल व आजाद के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। वहां से सभी दो कारों में सवार होकर स्नान करने शाम पांच बजे के करीब संगम तट पर पहुंचे।

विज्ञापन
Prayagraj Crime: Attack on bathers in protest against illegal recovery at Sangam, vandalized the car
मारपीट - फोटो : Social Media

विस्तार

संगम तट पर अवैध वसूली के विरोध में स्नानार्थियों पर हमला कर दिया गया। हरियाणा से आए छात्र राहुल पांडेय(22) व उसके दोस्तों को लाठी-डंडों से पीटा गया। कोल्डड्रिंक की बोतलों से भी वार किया गया जिसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। यही नहीं उनकी क्रेटा कार में भी तोड़फोड़ की गई। किसी तरह बीचबचाव पर उनकी जान बचाई जा सकी। पुलिस ने तीन नामजद व अन्य अज्ञात पर मारपीट, गालीगलौज, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन



मूल रूप से गनईडी, कंधई, प्रतापगढ़ का रहने वाला राहुल गाजियाबाद स्थित कॉलेज से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। उसने बताया कि वह अपने दोस्तों सुमित, विपिन, पंकज, राहुल व आजाद के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। वहां से सभी दो कारों में सवार होकर स्नान करने शाम पांच बजे के करीब संगम तट पर पहुंचे।

विज्ञापन

टीका लगाने पर मांगे थे 101 रुपये, न देने पर बढ़ा विवाद

आरोप है कि सभी गंगा स्नान कर ही रहे थे तभी रोहित तिवारी आया और टीका लगवाकर 101 रुपये मांगे। टीका लगवाने से मना करने पर गालीगलौज करने लगा। विरोध पर श्याम जी पंडा, राम मिश्रा व कई अज्ञात लोगों संग लाठी-डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। वह जमीन पर गिरा तो कोल्ड ड्रिंकी की कांच की बोतल से वार किया जिससे उसके बाएं हाथ के पंजे और पैर में भी गंभीर चोट आई। बीचबचाव करने साथी विपिन आया तो उसे भी जमकर पीटा।


इस दौरान उसकी सोने की चेन व अंगूठी भी गिर गई। इससे भी मन नहीं भरा तो हमलावरों ने कार में भी तोड़फोड़ की। किसी तरह साथियों ने बीचबचाव किया तो जाकर उसकी व उसके दोस्त की जान बच सकी। इसकेबाद भुक्तभोगी ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की। दारागंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। जिन धाराओं में मुकदमा लिखा गया, उनमें गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है। ऐसे में दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

अक्सर मिलती हैं शिकायतें
संगम तट पर अवैध वसूली केविरोध में स्नानार्थियों से अभद्रता का मामला नया नहीं है। पार्किंग शुल्क को लेकर मारपीट के मामले पूर्व में भी सामने आ चुके हैं। ज्यादातर इसका शिकार बाहर से आने वाले स्नानार्थियों को होना पड़ता है। दूर-दराज से होने के कारण पीड़ित भी पहले तो रिपोर्ट दर्ज कराने से बचते हैं। रिपोर्ट दर्ज करा भी दी तो इसकेबाद वह पैरवी नहीं करते। उधर पुलिस भी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति ही करती है। नतीजतन अवैध वसूली व अभद्रता का खेल बेरोकटोक चलता रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed