{"_id":"60cfa1f52b6bcd69a64dab5a","slug":"prayagraj-corona-update-corona-infection-reached-the-lowest-level-of-this-year-only-one-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: इस साल के न्यूनतम स्तर पर आया कोरोना संक्रमण, सिर्फ एक पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: इस साल के न्यूनतम स्तर पर आया कोरोना संक्रमण, सिर्फ एक पॉजिटिव
Mon, 21 Jun 2021 01:45 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:45 AM IST
सार
कोरोना काल में रविवार को संक्रमण इस साल के न्यूनतम स्तर पर आया। 24 घंटे में सिर्फ एक पॉजिटिव मरीज चिह्नित किया गया। जिसकी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले 16 फरवरी को दो संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में रविवार को संक्रमण इस साल के न्यूनतम स्तर पर आया। 24 घंटे में सिर्फ एक पॉजिटिव मरीज चिह्नित किया गया। जिसकी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले 16 फरवरी को दो संक्रमित पाए गए थे। राहत की बात यह भी रही कि उपचार के दौरान किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।
आंकड़ों के लिहाज से यह दिन खास इसलिए भी है कि तीन मरीज कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए, किसी मरीज का होम आइसोलेशन पूरा नहीं हुआ।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके तिवारी के मुताबिक रविवार को जिले में 6374 लोगों की कोविड जांच की गई। बड़ी राहत रही कि इन लोगों में सिर्फ एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। सातवें दिन कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा शून्य रहा।
डॉ. तिवारी के मुताबिक शहर में जांच केंद्रों पर लोग पहुंच रहे हैं। फोकस और टॉरगेट ग्रुप की जांच भी की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में जांच की गति कुछ कम हुई है, लेकिन केंद्रों पर कोरोना जांच कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि एक्टिव मरीज न्यूनतम स्तर पर हैं। सिर्फ तीन लोग स्वस्थ हुए हैं,जिन्हें कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। बड़ी संख्या में लोग संक्रमणमुक्त हो रहे हैं। अरसे बाद होम आइसोलेशन पूरा करने वालों की संख्या शून्य रही।
विज्ञापन
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों में जारी रहेगी कोरोना जांच
कोरोना संक्रमण न्यूनतम स्तर पर पहुंचने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता जारी रखेगा। जिला
सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए एयरपोर्ट, जंक्शन, छिंवकी रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर कोरोना जांच का काम आगे भी किया जाएगा। अभी बीते 15 दिनों में इन स्थानों पर हुई जांच में कोई संक्रमित नहीं मिला है।