{"_id":"61d455ff54d86d2b1b35f14d","slug":"prayagraj-accused-who-killed-relative-of-bjp-mla-killed-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : भाजपा विधायक के रिश्तेदार की हत्या करने वाले तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : भाजपा विधायक के रिश्तेदार की हत्या करने वाले तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
Tue, 04 Jan 2022 07:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 04 Jan 2022 07:43 PM IST
सार
इनमें मुख्य आरोपी आबकारी विभाग का निलंबित सिपाही विमलेश पांडेय, उसका साथी सतीश पांडेय और लाली उर्फ कृष्ण चंद शर्मा शामिल हैं। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
Prayagraj News : विशाल गुप्ता के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते परिजन और व्यापार मंडल के सदस्य।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
कीडगंज में भाजपा विधायक संजय गुप्ता के बहनोई संदीप उर्फ बोले गुप्ता पर फायरिंग कर घायल और उनके भाई विशाल उर्फ राजन गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इनमें मुख्य आरोपी आबकारी विभाग का निलंबित सिपाही विमलेश पांडेय, उसका साथी सतीश पांडेय और लाली उर्फ कृष्ण चंद शर्मा शामिल हैं। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली गई है। पुलिस ने देर शाम इन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
31 दिसंबर की सायं बदमाशों ने चाट व्यवसायी संदीप गुप्ता और उनके छोटे भाई विशाल उर्फ राजन को दौड़ाकर गोली मार दी थी। जिसमें उपचार के दौरान राजन गुप्ता की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल संदीप का उपचार लखनऊ में चल रहा है। बदमाशों ने राजन के सिर में गोली मारी थी।
विज्ञापन