फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: Bullion businessmen raging after looting 90 lakh gold, closed shop and landed on the road

Pratapgarh : प्रतापगढ़ के सराफा मार्केट में दिनदहाड़े डाका, लूट ले गए 90 लाख के जेवरात 

Fri, 08 Jan 2021 01:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Jan 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Bullion businessmen raging after looting 90 lakh gold, closed shop and landed on the road
pratapgarh news : सराफा व्यवसायी से लूट की घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : prayagraj

नगर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर शहर के बीचोबीच स्थित सराफा मार्केट में बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा नौ बजे दो बाइक से आए छह बदमाशों ने डाका डाल दिया। श्याम बिहारी गली में नकाबपोश बदमाश फिल्मी स्टाइल में पिस्टल तानकर सराफ सुरेश कुमार सोनी की दुकान से करीब 90 लाख के जेवरात लूट ले गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

 

Pratapgarh: Bullion businessmen raging after looting 90 lakh gold, closed shop and landed on the road
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

पुलिस बदमाशों की तलाश में भागदौड़ करने लगी। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंदकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। शाम को आईजी प्रयागराज ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pratapgarh: Bullion businessmen raging after looting 90 lakh gold, closed shop and landed on the road
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

नगर कोतवाली के श्याम बिहारी गली निवासी सराफ सुरेश कुमार सोनी की सराफा मार्केट में आभूषण की थोक व फुटकर दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा नौ बजे सुरेश अपनी दुकान पर आकर बैठा और पूजा करने के बाद हिसाब-किताब करने लगा। तभी दो बाइक से छह बदमाश पहुंचे। तीन बदमाश रास्ते के दूसरे छोर पर खड़े हो गए। जबकि तीन नकाबपोश बदमाश दुकान के भीतर घुस गए। एक बदमाश ने घुसते ही पिस्टल निकालकर सुरेश को सटाते हुए बैठ जाने का इशारा किया। दूसरा बदमाश गेट पर खड़ा था।

विज्ञापन

Pratapgarh: Bullion businessmen raging after looting 90 lakh gold, closed shop and landed on the road
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

तीसरे बदमाश ने दूसरे कमरे में रखी तिजोरी से करीब नब्बे लाख कीमत के दो किलो सोने के आभूषण बैग में भर लिए। गल्ले से दस हजार रुपये व मोबाइल भी बदमाशों ने ले लिया। इसके बाद बदमाश भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े डकैती से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद बदमाशों की खोजबीन में भागदौड़ करने लगी। सराफ की दुकान से सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों का फुटेज लेने के बाद उन्हें चिह्नित करने में जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed