फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Portal will start on Tuesday for LT Social Science, Hindi appointment

एलटी सामाजिक विज्ञान, हिंदी नियुक्ति के लिए मंगलवार को शुरू होगा पोर्टल

Mon, 19 Jul 2021 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Jul 2021 07:43 PM IST
सार

  • नियुक्ति पोर्टल खोले जाने की मांग को लेकर एलटी ग्रेड प्रतियोगियों ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ पर धरना प्रदर्शन किया

विज्ञापन
Portal will start on Tuesday for LT Social Science, Hindi appointment
lt grade - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजकीय इंटर कॉलेज में एलटी ग्रेड सामाजिक विज्ञान एवं हिदी के चयनित शिक्षकों को नियुक्ति देने के लिए पोर्टल मंगलवार से खोला जाएगा। यह आश्वासन प्रतियोगी मोर्चा से जुड़े चयनित शिक्षकों को निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने दिया। प्रतियोगी छात्रों से शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने कहा कि 20 जुलाई को दोनों विषयों के पोर्टल खोल दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से टीजीटी हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान का परिणाम 16 सितंबर को जारी किया गया था। तब से चयनित शिक्षक नियुक्ति का इंतजार कर  रहे हैं। आयोग की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा 29 जुलाई 2018 को कराई गई थी। 
विज्ञापन


इससे पहले नियुक्ति पोर्टल खोले जाने की मांग को लेकर प्रतियोगी मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में चयनित शिक्षकों ने मोर्चा अध्यक्ष विक्की खान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। दो घंटे के प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की मध्यस्थता में छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में विक्की खान, अनिल उपाध्याय, उदय यादव, पंकज अंगारा, शेर सिंह तथा रूप खान शामिल रहेद्य निदेशक ने प्रतियोगि छात्रों  को आश्वस्त किया कि एलटी जीआईसी हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान की नियुक्ति के लिए पोर्टल खोले जाने की सूचना/आज ही जारी कर दी जाएगी।  20 जुलाई को दोनों विषयों का पोर्टल खोल दिया जाएगा द्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed