Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Political parties eye youth, strategize to connect with them

Prayagraj News: युवाओं पर राजनीतिक दलों की नजर, साथ जोड़ने के लिए बनाई रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Political parties eye youth, strategize to connect with them
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में छूटे मतदाताओं से सभी राजनीतिक दलों को उम्मीद है। खासतौर से युवा मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए राजनीतिक दल जोर-शोर से तैयारियों में लगे हैं।
विज्ञापन

अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 कार्यक्रम के तहत एकीकृत आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 17 नवंबर को जनपद में किया जाएगा और इसके लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर मतदाताओं को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों को भी इसी मौके का इंतजार है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक युवा मतदाताओं को अपने साथ जोड़ सकें। भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस जैसे प्रमुख दलों ने लगातार बैठकें कर अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति बनाई। वहीं, प्रशासन ने उच्च शिक्षण संस्थानों में साक्षरता क्लब के माध्यम से युवाओं को वोटर लिस्ट से जोड़ने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संगम सभागार में बैठक की। डीएम ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में सभी राजनीतिक दलों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करते हुए वर्तमान मतदेय स्थलों पर उनके बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए जाने का अनुरोध भी किया।
डीएम ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 17 नवंबर को होगा जबकि चार जनवरी 2027 को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा। आलेख्य निर्वाचक नामावलियों की एक-एक प्रतियां सभी राजनीतिक दलों को मंगलवार को उपलब्ध करा दी जाएंगी। इसके बाद दावे एवं आपत्तियां 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक तक प्राप्त की जाएंगी और उनका निस्तारण 28 दिसंबर तक कर लिया जाएगा।
आयोग ने निर्धारित कीं चार अर्हक तिथियां
- भारत निर्वाचन आयोग ने चार अर्हक तिथियां निर्धारित की हैं। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि के दौरान जो मतदाता एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के अतिरिक्त एक अप्रैल 2027, एक जुलाई, 2027 व एक अक्तूबर 2027 को अर्ह हो रहे हैं यानी 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, ऐसे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं। प्रत्येक मतदेय स्थल पर फार्म-6, 7 व 8 संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों के पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
- मतदाता सूची में पंजीकरण कराने या किसी भी प्रकार की प्रविष्टि में संशोधन आदि के लिए ऑनलाइन माध्यम से आयोग के एप ECINET mobile app एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6 व फार्म-8 घोषणा-पत्र सहित सबमिट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed