{"_id":"66decaf9658a8500b10e3d89","slug":"police-recruitment-examination-2-79-lakh-candidates-traveled-for-free-highest-number-in-civil-lines-depot-bu-2024-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा : 2.79 लाख अभ्यर्थियों ने किया फ्री सफर, सिविल लाइंस डिपो की बसों में संख्या सर्वाधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा : 2.79 लाख अभ्यर्थियों ने किया फ्री सफर, सिविल लाइंस डिपो की बसों में संख्या सर्वाधिक
Mon, 09 Sep 2024 03:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:46 PM IST
सार
दो चरण में हुई परीक्षा में एडमिट कार्ड दिखाने पर रोडवेज बसों में अभ्यर्थियों को फ्री सफर की सुविधा दी गई थी। यह सुविधा 22 से 26 अगस्त और 29 अगस्त से एक सितंबर तक बहाल रही। इस अवधि में प्रयागराज रीजन के सभी डिपो से 2.79 लाख अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री सफर किया।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पिछले महीने हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों ने रोडवेज बस का जमकर लाभ उठाया। पांच दिनों में हुई इस परीक्षा में प्रयागराज रीजन की बसों में 2.79 लाख अभ्यर्थियों ने मुफ्त सफर किया। सर्वाधिक 67,050 छात्रों ने सिविल लाइंस डिपो से बस यात्रा की। रविवार को डिपो वार संख्या जारी की गई।
विज्ञापन
दो चरण में हुई परीक्षा में एडमिट कार्ड दिखाने पर रोडवेज बसों में अभ्यर्थियों को फ्री सफर की सुविधा दी गई थी। यह सुविधा 22 से 26 अगस्त और 29 अगस्त से एक सितंबर तक बहाल रही। इस अवधि में प्रयागराज रीजन के सभी डिपो से 2.79 लाख अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड दिखाकर फ्री सफर किया।
विज्ञापन
पड़ोसी जिले मिर्जापुर डिपो की बसों से 38,701 व प्रतापगढ़ डिपो से 39,173 अभ्यर्थियों ने इस अवधि में फ्री सफर किया। वहीं, कौशाम्बी के मंझनपुर डिपो की बसों से सबसे कम 6,107 अभ्यर्थियों ने सफर किया। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने कहा कि इसके पूर्व रक्षा बंधन पर भी 90,751 महिलाओं ने प्रयागराज रीजन की बसों में फ्री सफर किया था। बताया कि पूर्वांचल के जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या सर्वाधिक रही।
विज्ञापन
डिपो वार बसों में सफर करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या
- सिविल लाइंस डिपो - 67050
- मिर्जापुर डिपो - 38701
- प्रतापगढ़ डिपो - 39173
- जीरो रोड डिपो - 31458
- प्रयाग डिपो - 28119
- लीडर रोड डिपो - 45453
- लालगंज - 9913
- बादशाहपुर - 13231
- मंझनपुर डिपो - 6107