फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police is knocking door to door and checking the horoscope of tenants, verification is being done.

Mahakumbh : घर-घर दस्तक देकर किरायेदारों की कुंडली खंगाल रही पुलिस, किया जा रहा है सत्यापन

Sun, 22 Dec 2024 05:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Dec 2024 05:00 PM IST
सार

पुलिस अफसरों का मानना है कि महाकुंभ के दौरान मेला क्षेत्र के आसपास सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है। कुंभ व यहां तक कि माघ मेले के दौरान भी बड़ी संख्या में लोग बाहर से आते हैं। इनमें से कई ऐसे भी होते हैं, जो मेले में व्यापार के सिलसिले में आते हैं और आयोजन के ढाई महीनों तक आसपास के क्षेत्रों में ही किरायेदार बनकर रहते हैं।

विज्ञापन
Police is knocking door to door and checking the horoscope of tenants, verification is being done.
सत्यापन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस की ओर से मेला क्षेत्र के आसपास रहने वाले किरायेदारों की कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस घर-घर दस्तक देकर उनका पूरा ब्योरा इकट्ठा कर रही है। साथ ही दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों का भी सत्यापन शुरू कराया गया है।

विज्ञापन

पुलिस अफसरों का मानना है कि महाकुंभ के दौरान मेला क्षेत्र के आसपास सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है। कुंभ व यहां तक कि माघ मेले के दौरान भी बड़ी संख्या में लोग बाहर से आते हैं। इनमें से कई ऐसे भी होते हैं, जो मेले में व्यापार के सिलसिले में आते हैं और आयोजन के ढाई महीनों तक आसपास के क्षेत्रों में ही किरायेदार बनकर रहते हैं।

विज्ञापन

कुछ ऐसे भी होते हैं, जो दुकानों व प्रतिष्ठानों में काम करने के लिए आते हैं। इनकी आड़ में कोई असामाजिक तत्व न छिपकर रहने लगे, इसी के मद्देनजर पुलिस की ओर से किरायेदारों के सत्यापन की कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि नगर जोन के सभी थाना क्षेत्रों में यह कवायद शुरू की गई है। मेला क्षेत्र के आसपास के थानों के प्रभारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि वह हर किरायेदार व कर्मचारी का सत्यापन मेला शुरू होने से पहले कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed