फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM Modi will be welcome to Select leader SPG arm of command of security

कुंभ 2019: पीएम का स्वागत कर सकेंगे चुनिंदा भाजपाई, सुरक्षा की कमान एसपीजी के हाथ 

Sat, 23 Feb 2019 11:21 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Sat, 23 Feb 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will be welcome to Select leader SPG arm of command of security
फाइल फोटो

प्रयागराज कुंभ पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को दूर रखा जाएगा। उनसे कुछ चुनिंदा भाजपाई ही मिल सकेंगे। इसकी सूची पीएमओ और प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी एसपीजी को भेजी गई है। प्रयागराज आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, जहां प्रधानमंत्री का स्वागत बम्हरौली एयरपोर्ट पर करेंगे।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर अरैल के डीपीएस में बनाए जा रहे हैलीपैड पर स्थानीय विधायक और कुछ पार्टी पदाधिकारी स्वागत करने के लिए मौजूद रहेंगे। दरअसल, पीएम मोदी का विशेष विमान बम्हरौली एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। वहां से वह हेलीकॉप्टर से डीपीएस ग्राउंड में बनाए गए हैलीपैड पर उतरेंगे। वहां पीएम का स्वागत करने के लिए 15 से 20 पार्टी नेताओं की संशोधित सूची पीएमओ को भेजी गई है।
विज्ञापन


पूर्व में पीएमओ को दो दर्जन से ज्यादा लोगों की सूची भेजी गई थी, लेकिन वहां से संख्या कम करने के निर्देश के बाद अब पीएम का स्वागत अरैल हैलीपैड में चुनिंदा पार्टी नेता एवं विधायक करेंगे। इसमें स्थानीय विधायक, महानगर, गंगापार, यमुनापार के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi will be welcome to Select leader SPG arm of command of security
डीजीपी ओपी सिंह (फाइल फोटो)

सुरक्षा संबंधी तैयारियों को परखने पहुंचे डीजीपी
प्रधानमंत्री के 24 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर की जा रही सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लेने डीजीपी ओपी सिंह शुक्रवार को शहर पहुंचे। शहर पहुंचने के बाद वह सीधे मेला क्षेत्र गए और निरीक्षण किया। इसके बाद अरैल पहुंचकर परमार्थ निकेतन गए।

वहां से वैदिक टेेंट सिटी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी और फिर आईजी मोहित अग्रवाल समेत अन्य उच्चाधिकारियों संग वार्ता की। वह शनिवार को सुबह 11 बजे मेला पुलिस कार्यालय में अफसरों संग बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed