{"_id":"6a2c72bee278b5b24d00a46f","slug":"pickup-truck-packed-with-pilgrims-overturns-after-losing-control-14-injured-allahabad-news-c-417-1-sald1007-7122-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, 14 घायल
Sat, 13 Jun 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के गौहानी संपर्क मार्ग पर पलटी पिकअप डाला गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालते
पड़िला स्थित पांडेश्वर नाथ धाम मंदिर में निशान चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप शुक्रवार दोपहर गौहानी गांव के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
बहरिया थाना क्षेत्र के अतनपुर गांव से 14 से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने पड़िला धाम जा रहे थे। गौहानी गांव के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप गड्ढे में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
ग्रामीणों की मदद से वाहन के नीचे दबे लोगों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में रंजना देवी, आशू, विनय कुमार, संजू, अर्चना पटेल, विमल पटेल, कोमल पटेल, काजल पटेल, खुशी पटेल, रिया पटेल, सुमन पटेल, अर्चना, चंदा और रूपा घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बहरिया थाना प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गौहानी संपर्क मार्ग पर पिकअप पलटने से 14 लोग घायल हुए हैं। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।