फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Permission for surgery increased enthusiasm among Ayurveda physicians

सर्जरी की अनुमति से आयुर्वेद चिकित्सकों में बढ़ा उत्साह

Wed, 25 Nov 2020 01:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Nov 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Permission for surgery increased enthusiasm among Ayurveda physicians
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आयुर्वेद के स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों को केंद्र सरकार की ओर से सामान्य सर्जरी की अनुमति देने से आयुर्वेदिक चिकित्सकों में उत्साह बढ़ा है। आयुर्वेद चिकित्सक इसे पांच हजार साल पुरानी सुश्रुत विधा का सम्मान बता रहे हैं। वहीं एलोपैथ के एमबीबीएस, एमडी डॉक्टरों के साथ सर्जन इस निर्णय से खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि विशेषज्ञता की कमी से मिश्रित पैथी चिकित्सा जगत को संदेह के घेरे में खड़ा करेगी। इससे जनहित प्रभावित होगा। बिना प्रशिक्षण परिणाम ठीक नहीं मिलेगा, मरीज परेशान होंगे। 
विज्ञापन


हंडिया आयुर्वेद पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य आयुर्वेदाचार्य डॉ. जीएस तोमर का कहना है कि सरकार ने पुरानी पद्धति को सम्मान और आयुष चिकित्सकों को उनका हक दिया है। यह सराहनीय कदम है। आयुर्वेंद पांच हजार साल पुरानी प्रतिष्ठा को हासिल करेगा। 
विज्ञापन


डॉ. तोमर ने कहा कि पांच हजार वर्ष पहले सुश्रुत ने जो किया, उसकी वजह से उन्हें फादर ऑफ सर्जरी कहा जाता है। उन्होंने पहली ब्रेन सर्जरी की थी। आयुर्वेद से प्राचीन काल में नाक और कान की सर्जरी की जाती थी। पुराणों में इसका वर्णन है। बौद्ध काल में आयुर्वेद का क्षरण हुआ। ब्रिटिश काल में आयुर्वेद की पुस्तकों के आधार पर अंग्रेजों ने लंदन में सर्जरी के लिए आयुर्वेद के सिद्धांतों के आधार पर 101 यंत्र और 20 शस्त्र के आधार पर उपकरणों को आधुनिक रूप के साथ नई टेक्नालॉजी के तहत विकसित किया। आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति देना जनहितकारी कदम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेदाचार्य डॉ. आशुतोष मालवीय आयुर्वेद में शल्य एवं शलाक्य तंत्र के तहत शल्य चिकित्सा की अनुमति थी। सर्जरी विद्या आष्टांग आयुर्वेद में पढ़ाया जाता था, लेकिन प्रयोगात्मक नहीं था। अब आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति देना सरकार का सराहनीय निर्णय है, इससे आयुर्वेद का विकास और प्रसार से लोगों को लाभ होगा। वैद्य मालवीय के मुताबिक पहले आयुर्वेद की डिग्री का स्वरूप बदल गया है। अब छात्रों को इंट्रीगेटेड डिग्री दी जाती है। बीएएमएस की पढ़ाई में मार्डन फार्मोफोबिया पढ़ाया जा रहा है। चिकित्सक सर्जरी योग्य बन रहे हैं। आयुर्वेद

 चिकित्सक सर्जरी करेंगे तो आम जन लाभांवित होंगे। 

एमएलएन मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. शबी अहमद के मुताबिक गहन प्रशिक्षण के बिना आयुर्वेद चिकित्सक सर्जरी करेंगे तो मरीजों को दिक्कत हो सकती है। इस अनुमति से पहले आयुर्वेद च़िकित्सकों के पाठ्यक्रम बदले, उन्हें सर्जरी की गंभीरता बताई जाए तो ही प्रयास फलीभूत होगा। फिक्चुला, बवासीर, भगंदर का क्षार सूत्र से इलाज करने वाले आयुर्वेद चिकित्सक संवेदनशील अंग नाक, कान और गला(ईएंडटी) के साथ हड्डी की सर्जरी करने से पहले प्रशिक्षण जरूर लें। इसका विभाग बीएचयू में है, जिसके प्रशिक्षितों का सम्मान है। ऐसा ही कुछ सिस्टम विकसित करना होगा अन्यथा दुश्वारियां बढ़ेंगी। एएमए के नवनिर्वाचित इलेक्ट प्रेसीडेंट डॉ. सुजीत कुमार सिंह का कहना है कि आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति देना मरीजों को खिलवाड़ होगा। एलोपैथ में परीक्षण के बाद मानक स्थापित कर सर्जरी की जाती है। बिना पढ़ाई, ट्रेनिंग के सर्जरी की अनुमति देना नीतिगत रूप से गलत है। मिश्रित पैथी की चिकित्सा से मरीजों का हित प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed