फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Other institutions will be able to Class MNNIT student

दूसरे संस्थानों में क्लास कर सकेंगे एमएनएनआईटी के छात्र

Wed, 06 May 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Wed, 06 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान और एनआईटी कश्मीर के विद्यार्थी अब एक-दूसरे संस्थान के विशेषज्ञों की क्लास कर सकेंगे। इसके लिए दोनों संस्थानों के बीच समझौता हुआ है। दोनों संस्थान तकनीक रूप से भी जुड़ गए हैं और ऑनलाइन क्लासेज का लाभ उठा सकेंगे। एमएनएनआईटी की ओर से बीएचयू और कानपुर आईआईटी के साथ भी जल्द इस तरह का समझौता होने जा रहा है। इसके बाद यहां के विद्यार्थी इन दोनों संस्थानों के विशेषज्ञों की क्लास भी अटेंड कर सकेंगे।
विज्ञापन


संस्थान एक-दूसरे की संसाधनों तथा विशेषज्ञता का फायदा उठा सकें, इसके लिए इस तरह के समझौतों की पहल काफी पहले की गई थी। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की पहल पर इस योजना में तेजी आई है। इसके तहत संस्थानों को तकनीकी रूप से भी मजबूत किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी एक-दूसरे संस्थान की ऑनलाइन क्लास अटेंड कर सकें। इसी के तहत एमएनएनआईटी और एनआईटी कश्मीर के बीच समझौता हुआ है।
विज्ञापन



इसका फायदा यह होगा कि एमएनएनआईटी के विद्यार्थी वहां के विशेषज्ञ फैकेल्टी की क्लास अटेंड कर सकेंगे। इसके अलावा शिक्षकों की कमी की समस्या भी दूर होने की बात कही जा रही है। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान साझा शोध कार्यक्रम तथा प्रोजेक्ट शुरू कर सकेंगे। इसमें एक-दूसरे की इंफ्रास्ट्रक्चर तथा फैकेल्टी का भी उपयोग कर सकेंगे। एमएनएनआईटी के निदेशक प्रोफेसर पी. चक्रवर्ती ने बताया कि समझौता हो चुका है। जल्द ही साझा कार्यक्रम तय दोनों संस्थान आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed