फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Online classes started in Ishwar sharan college

ईश्वर शरण में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

Fri, 03 Apr 2020 07:37 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Apr 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Online classes started in Ishwar sharan college
allahabad university - फोटो : प्रयागराज
    विज्ञापन
  • कॉलेज प्रशासन ने जारी किया 15 अप्रैल तक का टाइम टेबल
  • व्हाट्स एप ग्रुप, वीडियो कॉलिंग, गूगल डुओ के माध्यम से पढ़ाई

लॉक डाउन को देखते हुए ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के सभी पांचों संकायों में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सभी संकायों के शिक्षकों ने 31 मार्च से लेकर 15 अप्रैल तक की विस्तृत समय सारिणी और पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। 


महाविद्यालय में कुल पांच संकाय कला, विज्ञान, वाणिज्य, बीएएलएलबी और बीवोक के तहत विभिन्न विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। कला संकाय के तहत प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास, दर्शनशास्त्र, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, रक्षा अध्ययनख् मनोविज्ञान एवं भूगोल विषय की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी गई है। साथ ही सभी पाठ्यक्रमों के लिए 15 अप्रैल तक का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। वहीं, वाणिज्य संकाय, विज्ञान संकाय, बीएएलएलबी और बीवेक के पाठ्यक्रमों का भी विस्तृ़त विवरण छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन



 
कॉलेज के पीआरओ डॉ. मनोज दुबे के अनुसार सभी विभागों के शिक्षकों द्वारा विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते हुए छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन कक्षाएं सुनिश्चित की गई हैं। शिक्षक व्हाट्स एप ग्रुप, वीडियो कॉलिंग, ईमेल, फोन कॉल, गूगल डुओ जैसे विभिन्न माध्यमों से जुड़कर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करेंगे। पूर्व में यूजीसी पाठशाला जैसे लिंक भी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए गए हैं ताकि उनके पाठ्यक्रम की विषय वस्तु उन्हें सहजता से उपलब्ध हो सके। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह के निर्देश पर शुरू की गईं ऑनलाइन कक्षाओं से कॉलेज के पांच हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईपीईएम में ऑनलाइन लर्निंग क्लासेस
-स्कूल की ओर से फीस जमा करने केलिए नहीं है अभिभावकों पर दबाव
प्रयागराज। सीआईएससी से संबद्घ आईपीईएम इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार से ऑनलाइन ई-लर्निंग कक्षाएं शुरू हो गईं। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एसके लिडिल ने बताया कि कोविड-19 के खतरे को देखते हुए आईपीईएम स्कूल ने यह पहल की है। ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्कूल की ओर से नया ई-लर्निंग पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल के जरिए छात्रों को वीडियो, वर्कसीट आदि भेजे जाएंगे।



प्रधानाचार्य डॉ. एसके लिडिल ने बताया कि स्कूल की ओर से अभिभावकों को फीस के लिए मैसेज दिया गया है, अभिभावक पांच मई तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं। अभिभावकों पर शुल्क जमा करने के लिए किसी प्रकार का दबाव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed