फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Online application for UPTET 2020 from May 18

यूपीटीईटी 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मई से

Tue, 16 Mar 2021 01:05 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Online application for UPTET 2020 from May 18
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मई 2021 से शुरू होगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 11 मई को यूपीटीईटी 2020 के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। 25 जुुलाई परीक्षा की तिथि प्रस्तावित की गई है। ऑनलाइन पंजीकरण 18 मई से शुरू होकर एक जून 2021 तक चलेगा। अभ्यर्थी यूपीटीईटी के लिए दो जून तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। भरे हुए आवेदन का प्रिंट लेने की अंतिम तिथि तीन जून तय की गई है। 20 अगस्त को परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के विशेष सचिव आरवी सिंह की ओर से महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजे पत्र में कहा गया है कि सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 25 जुलाई को प्रस्तावित परीक्षा तिथि के साथ संशोधित कार्यक्रम भेजा गया है। शासन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि 25 जुलाई को शिक्षक पात्रता परीक्षा के बाद 20 अगस्त 2021 को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी चार जून तक आवेदकों की संख्या संबंधित जिले के जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजकर उनसे केंद्र निर्धारण के लिए कहेंगे। जनपद स्तरीय समिति 15 जून तक केंद्रों का निर्धारण करेगी। जिला स्तरीय समिति 17 जून तक सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को केंद्र निर्धारित करके इसकी सूची भेज देगी।
विज्ञापन

14 जुलाई को जारी होगी यूपीटीईटी का प्रवेशपत्र
यूपीटीईटी का प्रवेश पत्र वेबसाइट पर लोड करने की तिथि एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित करने की तिथि 14 जुलाई तय की गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जनपद मुख्यालय पर प्रश्नपत्र एवं ओएमआर 23 जुलाई को भेज दिया जाएगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से लिखित परीक्षा के बाद वेबसाइट पर 29 जुलाई को उत्तरमाला जारी की जाएगी। 18 अगस्त को अंतिम उत्तरमाला जारी की जाएगी। वेबसाइट पर जारी उत्तरमाला पर ऑनलाइन आपत्ति दो अगस्त तक ली जाएगी। उत्तरमाला पर आई आपत्तियों का निस्तारण 16 अगस्त को किया जाएगा, 18 अगस्त को आपत्ति पर विषय विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरमाला को अपडेट कर दिया जाएगा। अंतिम उत्तरमाला के प्रकाशन के बाद 20 अगस्त को यूपीटीईटी का परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed