{"_id":"6afa18991dc05676cc07a82f","slug":"offered-arghya-libation-to-the-setting-sun-and-prayed-for-prosperity-allahabad-news-c-417-1-sald1007-11024-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी खुशहाली
विज्ञापन
फूलपुर इफको घियानगर स्थित छठ घाट पर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देतीं व्रती महिलाएं।
- फोटो : samvad
लोक आस्था के महापर्व डाला छठ के तीसरे दिन रविवार को इफको घियानगर स्थित छठ घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठी मइया के पारंपरिक गीतों और पूजा-अर्चना के बीच व्रती महिलाओं और पुरुषों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
दोपहर तीन बजे के बाद से ही व्रती अपने परिवार के सदस्यों के साथ सिर पर फल, ठेकुआ और पूजन सामग्री से सजे डाला लेकर छठ घाट पहुंचने लगे। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सूप में अखंड ज्योति जलाकर छठी मइया को समर्पित किया। सूर्यास्त के समय व्रतियों ने जल में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान घाट पर आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।
चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार की सुबह व्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके साथ ही व्रत का पारण कर महापर्व का समापन होगा।
इस अवसर पर इफको फूलपुर इकाई प्रमुख पीके सिंह, अरुण कुमार, संतोष कुमार सिंह, शंभू शेखर, कर्नल गोरख सिंह शेंगर, सीबी सिंह, रमाकांत सिंह, गौतम कुमार, अशोक कुमार श्रीवास्तव और गौरव श्रीवास्तव मौजूद रहे।