एनएसयूआई ने कहा, वापस हों बढ़ी बिजली दरें नहीं तो आंदोलन
प्रयागराज। एनएसयूआई से जुड़े छात्रनेता चंद्रशेखर अधिकारी के नेतृत्व में बुधवार को विद्यार्थियों ने बढ़ी हुई बिजली दरों के विरोध में कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में एसीएम अशोक कनौजिया को ज्ञापन दिया।
प्रदेश प्रवक्ता निखिल श्रीवास्तव ने कहा, योगी सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाकर छात्रों के ऊपर फिर कहर ढाया है। मकान तथा लॉज मालिकों ने कमरों के किराए में बढ़ोतरी कर दी है जिससे छात्रों को पढ़ाई में अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार बिजली की बढ़ी हुई कीमतें वापस ले ताकि छात्रों की समस्याएं कम हों, अन्यथा छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में ऋषभ रावत, अमित पांडेय, रजत शर्मा, विनय पाल, प्रेम कनौजिया, सकलेन अहमद, अमित द्विवेदी, विशाल सिंह रिशु, अनुभव सिंह आदि मौजूद थे।