फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nine members of thief gang arrested with jewelery worth 18 lakhs

18 लाख के गहनों संग चोर गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार

Sun, 03 Oct 2021 10:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Nine members of thief gang arrested with jewelery worth 18 lakhs
18 लाख के गहनों संग चोर गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

चोरी के गहने खरीदने वाला सराफ भी पकड़ा गया
प्रयागराज। मेजा पुलिस व एसओजी यमुनापार ने चोरी के 18 लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी के गहनों संग अंतराज्यीय चोर गिरोह के नौ सदस्यों को पकड़ा है। साथ ही इनकी निशानदेही पर चोरी के गहने खरीदने वाले सराफ को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी कबाड़ बीनने के बहाने घरों व गहनों की दुकानों की रेकी करते थे।

एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपियों में शाहगंजपुर निगोही बलरामपुर गांव निवासी सेवा सिंह, चेतराम, मनीष उर्फ गिरीश, इशापुर गांव निवासी गंगा सिंह, राज कुमार, कल्ला, भूरा, शम्भू एवं मिल्किया गांव निवासी फत्ते सिंह शामिल हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के बादशाही मंडी निवासी विक्रम गुप्ता चोरी के गहनों को लेकर गलवा देता था और बदले में मोटी कीमत देता था। गिरोह के सभी सदस्य दूसरे राज्यों में जाकर डेरा डालकर रहते हैं और मौका पाकर वारदात करने के बाद भाग निकलते हैं। बरामद गहने उन्होंने बिहार के गया जनपद स्थित दीपा ज्वैलर्स और पूर्व बिहार के शरीफ रेलवे स्टेशन के पास से चोरी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed