Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Neither the charging wire was connected nor the number plate arrived, a layer of dust covered e-buses worth crores

Prayagraj News: चार्जिंग का तार जुड़ा न नंबर प्लेट आई, करोड़ों की ई-बसों पर धूल की परत छाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Neither the charging wire was connected nor the number plate arrived, a layer of dust covered e-buses worth crores
रोडवेज लीडर रोड वर्कशॉप में पिछले तीन माह से खड़ी नई ई बसें सड़क पर उतरने की ताक रहीं है राह। इ - फोटो : samvad
प्रदूषण मुक्त और अत्याधुनिक सफर के लिए मंगाई गईं करोड़ों रुपये की नई इलेक्ट्रिक बसें विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गई हैं। यूपी रोडवेज लीडर रोड वर्कशॉप में पिछले तीन महीने से 23 नई ई-बसें धूल फांक रही हैं। आरटीओ में पंजीकरण नहीं होने से कई बसों की नंबर प्लेट तक नहीं आ सकी हैं। वर्कशॉप में तैयार चार्जिंग प्वॉइंट को अब तक हाई-टेंशन बिजली आपूर्ति से जोड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में कुल 35 इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं। प्रशासनिक सुस्ती के कारण इनमें से महज 12 बसों का संचालन हो पा रहा है। शेष बसें बीते तीन माह से वर्कशॉप में खड़ी हैं। इन बसों में धूल भी जमने लगी है। बेड़े में दो तरह की बसें हैं। इनमें 9 मीटर लंबी 35 सीटर और 12 मीटर लंबी 45 सीटर बसें हैं। सभी बसें सीसीटीवी कैमरों, पैनिक बटन और आधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम से पूरी तरह लैस हैं।
विज्ञापन

लखनऊ, कानपुर व अयोध्या के लिए होना है संचालन
इन बसों का संचालन प्रयागराज से कानपुर, लखनऊ एवं अयोध्या के लिए किया जाना है। परिवहन निगम और निर्माता कंपनी के बीच एक अनुबंध भी तय हुआ है। बसों का तकनीकी रखरखाव, चार्जिंग संचालन और चालकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निर्माता कंपनी आरजी मोबिलिटी की होगी। टिकट और परिचालक (कंडक्टर) की व्यवस्था उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम संभालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हाई-टेंशन (एचटी) बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग को पत्र भेजा जा चुका है। बसों के आरटीओ में पंजीकरण की भी प्रक्रिया आने वाले दिनों में की जाएगी। संबंधित निर्माता कंपनी को ही बसों का रखरखाव करना है।


रविंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन
वर्जन
रोडवेज ने 15 प्रतिशत सुपरविजन चार्ज जमा कर दिया है। अब वहां रोड कटिंग आदि के लिए जिला प्रशासन ने जलकल समेत चार विभागों को पत्र भेजा है। संबंधित विभागों की एनओसी मिलते ही आगे का कार्य रोडवेज को ही करना है।
संदीप कुमार मौर्य, अधिशासी अभियंता मेयोहाल, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed