{"_id":"5a3c0d214f1c1b4c528baeee","slug":"more-than-the-result-of-the-revised-reply-key-awaiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणाम से ज्यादा संशोधित उत्तर कुंजी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणाम से ज्यादा संशोधित उत्तर कुंजी का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
UPPSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 का परिणाम अब नए साल में ही घोषित किया जा सकेगा। ऐसे में संशोधित उत्तर कुंजी के लिए भी अभ्यर्थियों को अभी इंतजार करना होगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में शीतावकाश हो गया है। आयोग में छुट्टियां नए साल में खत्म होंगी। ऐसे में परिणाम जनवरी में ही घोषित होगा। अभ्यर्थियों को परिणाम से संशोधित उत्तरकुंजी का इंतजार है, क्योंकि परिणाम काफी हद तक इसी पर निर्भर करेगा। उत्तरकुंजी भी परिणाम वाले दिन जारी होगी।
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 का आयोजन 24 सितंबर को प्रदेश के 21 जिलों के 982 केंद्रों में आयोजित की गई थी। प्रदेश भर से परीक्षा के लिए कुल चार लाख 55 हजार 297 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें दो लाख 46 हजार 710 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के आयोजन को तीन माह पूरे होने वाले हैं।
आयोग प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर चुका है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने छह से अधिक सवालों पर आपत्तियां दर्ज कराईं। परीक्षा का परिणाम काफी हद तक इन आपत्तियों के निस्तारण पर भी निर्भर करेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को परिणाम से ज्यादा संशोधित उत्तरकुंजी का इंतजार है। अगर आयोग अभ्यर्थियों की आपत्तियों पर कुछ सवालों को हटाता है तो प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम पर भी इसका असर दिखाई देगा। अगर सवाल नहीं हटाए जाते हैं तो भी कई अभ्यर्थियों को इससे नुकसान होगा। आयोग के अफसरों ने कहा था कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 का परिणाम जारी कर दिया जाएगा लेकिन अब आयोग में शीतावकाश हो गया है। ऐसे में उत्तरकुंजी और परिणाम जनवरी में ही जारी होगा।