{"_id":"6743cf313a7d1c224f0d91e8","slug":"more-than-15-thousand-kayasthas-became-members-of-kp-trust-in-two-days-allahabad-news-c-3-1-ald1020-505819-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दो दिन में 15 हजार से अधिक कायस्थ बने केपी ट्रस्ट के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दो दिन में 15 हजार से अधिक कायस्थ बने केपी ट्रस्ट के सदस्य
विज्ञापन
कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट ने दो दिनों में 15 हजार नए सदस्य बनाकर ट्रस्ट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। दो दिवसीय सदस्यता अभियान रविवार को पूरा हो गया। जो इस अभियान में शामिल नहीं हो सके, वे ट्रस्ट कार्यालय से फॉर्म लेकर आवेदन कर सकते हैं।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा की पहल पर 100 रुपये में सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया गया। इसके लिए केपी कम्युनिटी हॉल में दो दिन के लिए विशेष शिविर लगाया गया। इसमें 15 हजार से अधिक कायस्थों ने सदस्यता ली।
फॉर्म प्राप्त और जमा करने के लिए पांच काउंटर बनाए गए थे, जिन पर सुबह से शाम तक लंबी लाइन लगी रही। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष व सदस्यता प्रभारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शाम पांच बजे तक 15,600 फॉर्म दिए गए।
विज्ञापन
सदस्यता के लिए प्रयागराज के साथ आसपास के जिले से भी लोग केपी कम्युनिटी हॉल पहुंचे। फॉर्म समाप्त होने के कारण जिन लोगों को फॉर्म नहीं मिल सके, वे केपी ट्रस्ट कार्यालय से फॉर्म ले सकते हैं। फॉर्म वितरण और जमा करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डाॅ. सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी नए सदस्यों को भी ट्रस्ट के चुनाव में मतदान के अधिकार के साथ सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
अभियान के सफल संचालन में महामंत्री वीर कृष्ण श्रीवास्तव, एमएलसी डाॅ. केपी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष निशीथ वर्मा, अजय श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव और गोपी कृष्ण श्रीवास्तव का सहयोग रहा। ब्यूरो