{"_id":"56eef4e74f1c1ba334f15401","slug":"mnnit-submit-a-report-to-the-chief-proctor-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएनएनआईटी के चीफ प्रॉक्टर आज सौंपेंगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएनएनआईटी के चीफ प्रॉक्टर आज सौंपेंगे रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
2.46 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा आज से
- फोटो : अमर उजाला
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में भारतीय और अफगानी छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस विवाद के बीच चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आरपी तिवारी सोमवार को जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। चीफ प्रॉक्टर की ओर से निदेशक के खिलाफ बीओजी के चेयरमैन को शिकायती पत्र भी भेजा जाएगा।
संस्थान के वार्षिक समारोह कलरव के रिहर्सल के दौरान भारतीय और अफगानी छात्र भिड़ गए थे। अफगानी छात्रों पर छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप था। इस विवाद को लेकर निदेशक प्रोफेसर पी.चक्रवर्ती और चीफ प्रॉक्टर भी आमने-सामने आ गए हैं। चीफ प्रॉक्टर ने निदेशक पर रिपोर्ट बदलवाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निदेशक भारतीय छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट बनवाना चाहते हैं। उन्होंने निदेशक पर बदसलूकी का भी आरोप लगाया है। इसके विपरीत निदेशक का कहना है कि चीफ प्रॉक्टर के स्तर पर पूरे घटनाक्रम में लापरवाही बरती गई। निदेशक ने उन्हें एडवाइजरी भेजकर आगाह भी किया है।
इस विवाद के बीच दोनों तरफ से जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिस पर भी सवाल खड़ा हो गया है। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आरपी तिवारी ने बताया कि शनिवार और रविवार को छुट्टी रही। इसलिए वह सोमवार को जांच रिपोर्ट निदेशक को सौंप देंगे। उन्होंने बताया कि वह बीओजी के चेयरमैन से भी निदेशक की सोमवार को शिकायत करेंगे। चेयरमैन को पूरे घटनाक्रम की भी जानकारी दी जाएगी। शिकायत पत्र तथा रिपोर्ट निदेशक के माध्यम से ही चेयरमैन को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि संस्थान के स्तर पर शिकायत भेजने में हीलाहवाली हुुई तो वह सीधे चेयरमैन से शिकायत करेंगे।