फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLC Elections: Dr.KP of BJP won by a margin of 1658 votes

एमएलसी चुनाव: भाजपा के डॉ.केपी ने 1658 मतों के अंतर से हासिल की जीत

Tue, 12 Apr 2022 08:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
MLC Elections: Dr.KP of BJP won by a margin of 1658 votes
MLC Elections: Dr.KP of BJP won by a margin of 1658 votes - फोटो : CITY DESK
इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (प्रयागराज-कौशाम्बी) के लिए भाजपा के डॉ.केपी श्रीवास्तव 3180 वोट पाकर निर्वाचित हुए। डॉ.केपी ने निवर्तमान एमएलसी सपा के बासुदेव यादव को 1658 मतों के अंतर से हराया। तीन अन्य प्रत्याशियों को कुल 45 वोट मिले। वहीं 252 मत अवैध करार कर दिए गए।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए नौ अप्रैल को मतदान हुआ था तथा निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सदर तहसील परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई और करीब साढ़े बजे तक गिनती पूरी हो चुकी थी। कुल 5104 में से 4999 वोट पड़े थे। मतगणना 10 टेबल पर हुई। चौथे टेबल को छोड़कर अन्य सभी पर 500 मतों की गिनती हुई। चौथे टेबल पर 499 मतों की गणना हुई। तीन नंबर टेबल को छोड़कर अन्य सभी पर भाजपा प्रत्याशी को 300 से अधिक वोट मिले।
विज्ञापन

तीन नंबर टेबल पर भी उन्हें 291 वोट मिले। वहीं सपा के बासुदेव यादव किसी भी टेबल पर 200 मतों का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। डॉ.केपी श्रीवास्तव प्रथम वरियता के मतों की गिनती के बाद ही 50 फीसदी से अधिक वोट प्राप्त कर लिए। निर्दलीय कमल मिश्रा को 21, उनके बेटे अभिषेक को 13 तथा धरम राज को 11 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद डीएम संजय कुमार खत्री ने दिन में करीब डेढ़ बजे डॉ.केपी को प्रमाणपत्र सौंपा। इस दौरान एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक दीपक पटेल समेत भाजपा के अनेक नेता मौजूद रहे। मतगणना के दौरान सदर तहसील तथा आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही।
258 जनप्रतिनिधि नहीं डाल पाए सही तरीके से वोट
एमएलसी चुनाव में 258 जनप्रतिनिधि ऐसे रहे जो सही तरीके से वोट ही नहीं डाल पाए। इनमें ज्यादातर ने बैलेट पेपर गलत जगह मुहर लगा दी थी। इसकी वजह से इनके मत अवैध घोषित कर दिए गए।
ढोल-नगाड़ों संग पहुंचे केपी और कार्यकर्ता
डॉ.केपी श्रीवास्तव की जीत की घोषणा से पहले ही सदर तहसील परिसर के आसपास जश्न का माहौल बन गया। डॉ.केपी ढोल-नगाड़ों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचे। डॉ.केपी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील परिसर में प्रवेश कर गए लेकिन ढोल वालों को बाहर ही रोक दिया गया। इसके बाद बाहर रह गए समर्थक ढोल की थाप पर झमकर झूमे।
प्रमाण पत्र लेने के बाद जुलूस की शक्ल में डॉ.केपी बालसन चौराहा पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह अपने घर पहुंचे और वहां भी भाजपा नेताओं तथा समर्थकों का जमावड़ा हुआ। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीके सिंह, प्रभाशंकर पांडेय, अमरनाथ यादव, कुंज बिहारी, गणेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।
महापौर रह चुके हैं डॉ.केपी
0 इलाहाबाद स्थानीय क्षेत्र से निर्वाचित डॉ.केपी श्रीवास्तव भाजपा में कई पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वह पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य हैं। वह 2000 में महापौर रह चुके हैं। वह केपी ट्रस्ट केअध्यक्ष रह चुके हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
‘यह मेरी नहीं भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों, पार्षदों की जीत है। मैं मोदी और योगी के मंत्र सबका साथ सबका विकास की नीति के साथ खड़ा था। मेरे चुनाव में मंत्री, सांसद, विधायक सहित प्रयागराज एवं कौशाम्बी के जिलाध्यक्षाें एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर विजय का द्वार खोला। मैं सदैव संगठन के निर्देशों के अनुसार ही कार्य करता रहूंगा। प्रधान, क्षेत्र एवं जिला पंचायत सदस्यों, पार्षदों की समस्याओं को लेकर सदैव विधान परिषद में आवाज उठाऊंगा और सदैव उनके साथ खड़ा रहूंगा।’ डॉ.केपी श्रीवास्तव

भाजपा ने सत्ता का किया दुरुपयोग
सपा ने भाजपा पर एमएलसी चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ने सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल करके जीत हासिल की है। निष्पक्ष चुनाव हो जाए तो भाजपा एक सीट भी नहीं जीत सकती। मतगणना के दौरान सदर तहसील परिसर के पास सपा कैंप में एमएलसी मानी सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मराज सिंह पटेल, नरेंद्र सिंह, अंसार अहमद, सोमदत्त सिंह पटेल, नाटे चौधरी, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed