फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mastermind will soon be brought to Prayagraj again

Prayagraj News: जल्द ही दोबारा प्रयागराज लाया जाएगा मास्टरमाइंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Mastermind will soon be brought to Prayagraj again
एक दिन पहले रीवा ले जाते वक्त प्रयागराज भी लाए जाने वाले राजीन नयन मिश्र को जल्द ही दोबारा प्रयागराज लाया जाएगा। रिमांड बनने के बाद कौशाम्बी पुलिस उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी और इसी दौरान उसे औद्योगिक क्षेत्र स्थित उस अस्पताल में भी ले जाया जाएगा, जहां अभ्यर्थियों को आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा के प्रश्न व उत्तर रटवाए गए।
विज्ञापन

दरअसल वर्तमान में वह भले ही कस्टडी रिमांड पर हो लेकिन मेरठ पुलिस की पूछताछ व जांच पड़ताल महज सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण तक ही सीमित है। इसी क्रम में सोमवार को उसे रीवा ले जाते वक्त कुछ देर के लिए प्रयागराज में भी रोका गया। दरअसल उसने आईफोन यहीं छिपाने की बात बताई थी। ऐसे में इसी फोन की बरामदगी के लिए मेरठ पुलिस प्रयागराज में रुकी। हालांकि आईफोन बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने के संबंध में मुकदमा कौशाम्बी के मंझनपुर थाने में दर्ज हुआ है। मंझनपुर पुलिस ही इस प्रकरण से संबंधित सभी बिंदुओं पर छानीबीन करने के साथ साक्ष्य जुटाएगी। फिलहाल उसका रिमांड बनवाने की कार्यवाही चल रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिमांड बनने के बाद उसे कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजूरी मिलने पर उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर प्रयागराज लाया जाएगा और प्रकरण से संबंधित उन सभी स्थानों पर ले जाकर जांच पड़ताल की जाएगी जहां के बारे में अब तक गिरफ्तार अभियुक्तों ने जानकारी दी है। बता दें कि इसी मामले में गिरफ्तार गोंडा निवासी अमित सिंह ने ही इस बात का खुलासा किया है कि राजीव नयन के कहने पर उसने औद्योगिक क्षेत्र स्थित अस्पताल में ले जाकर अभ्यर्थियों को प्रश्न व उत्तर रटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed