फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Masked miscreants robbed a cloth merchant of Rs 1 lakh at gunpoint in his shop

Prayagraj : बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी को तमंचा सटाकर एक लाख लूटे, घटना सीसीटीवी में कैद

Sat, 27 Dec 2025 05:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Dec 2025 05:06 PM IST
सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज कस्बे में प्रयागराज-रायबरेली मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने रेडीमेड कपड़े के थोक कारोबारी की दुकान में घुसकर तमंचा सटाकर रुपये लूट लिए।

विज्ञापन
Masked miscreants robbed a cloth merchant of Rs 1 lakh at gunpoint in his shop
लूट की घटना के दूसरे दिन पुलिस अधिकारी लालगोपालगंज पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज कस्बे में प्रयागराज-रायबरेली मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने रेडीमेड कपड़े के थोक कारोबारी की दुकान में घुसकर तमंचा सटाकर रुपये लूट लिए। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कस्बा के दानियालपुर स्थित प्रयागराज-रायबरेली हाईवे पर विराट ट्रेडर फर्म के मालिक दिनेश कुमार केसरवानी रेडीमेड कपड़ों का थोक कारोबार करते हैं। उन्होंने मकान के नीचे ही दुकान बना रखी है।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम दिनेश का भाई दिलीप केसरवानी दुकान पर था, तभी तीन नकाबपोश बदमाश काली बाइक से पहुंचे। बदमाशों ने पहले दुकान में घुसते ही कंबल का भाव पूछा। इसी दौरान सन्नाटे का फायदा उठाकर बदमाशों ने दुकान में बैठे व्यापारी पर तमंचा तान दिया। तमंचे के बल पर गल्ले में रखे बिक्री के रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश कुंडा की ओर भाग निकले।घटना के बाद व्यापारी ने शोर मचाया तो हड़कंप मच गया, देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लखनऊ राजमार्ग पर स्थित लालगोपालगंज पुलिस बूथ तिराहे के पास हुई वारदात से कस्बे में सनसनी फैल गई। पीड़ित दिलीप केसरवानी के मुताबिक, करीब एक लाख रूपये की लूट हुई है। बदमाशों ने चेहरे पर स्कार्फ बांध रखा था जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन



लूटकांड के बाद पुलिस ने की घेराबंदी

लालगोपालगंज। लूट की वारदात के बाद इंस्पेक्टर नवाबगंज राघवेन्द्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आननफानन प्रतापगढ़ सीमावर्ती थाना हथिगवां, बाघराय और कुंडा पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। साथ ही कौशांबी जिले के कोखराज थाना से भी संपर्क कर सर्च आपरेशन शुरू किया गया। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज के साथ बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर पुलिस पिकेट लगाकर देर रात तक संभावित स्थानों पर दबिश दी। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस कमिश्नर ने लिया घटनास्थल का जायजा

पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार समेत एडिशनल सीपी, एसपी समेत तमाम अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। कमिश्नर ने घटनास्थल का जल्द खुलासा करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की खोजबीन में लगी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed