Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Marriage within close relatives leads to serious neck disease

नजदीकी रिश्तों में शादी से होती है गर्दन में गंभीर बीमारी : डॉ. वीके जैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Marriage within close relatives leads to serious neck disease
एएमए सभागार में यूपी यूके  न्यूरोकॉन कार्यक्रम में डॉ. कमलेश, डॉ. आशीष, डॉ. कुंटल और डॉ.सुध - फोटो : shiv tripathi
नजदीकी रिश्तों में शादी करना युवाओं में अटलांटा डिसलोकेशन बीमारी का कारण बन रहा है। यह गर्दन के सबसे ऊपरी हिस्से में स्थित एटलस (C1) नामक पहली कशेरुका (हड्डी) के अपनी जगह से खिसक जाने की गंभीर स्थिति है। यह मस्तिष्क और रीढ़ को जोड़ने वाला हिस्सा होता है। इस परेशानी में मरीज को गले में फंदा लगने जैसा महसूस होता है। हाथ पैर में कमजोरी और सांस लेने में भी दिक्कत होती है। अनियमित खानपान इस समस्या को और बढ़ा देता है।
विज्ञापन

यूपी-यूके न्यूरोकॉन-2026 में शामिल होने दिल्ली से आए डॉ. वीके जैन ने यह जानकारी रविवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कन्वेंशन सेंटर में दी। उन्होंने बताया कि मानव शरीर में कुछ दोषपूर्ण जीन भी होते हैं। जब रक्त संबंधों जैसे चचेरे, फुफेरे या ममेरे भाई-बहन में शादी होती है तो उस रक्त समूह के दोषपूर्ण जीन अगली पीढ़ी में मजबूती के साथ ट्रांसफर हो जाते हैं। इससे हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी जन्मजात विकृतियां पैदा होती हैं।
विज्ञापन

आनुवंशिक दोष के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे की गर्दन की ऊपरी हड्डियां पूरी तरह विकसित नहीं हो पातीं। हड्डियों को बांधकर रखने वाले लिगामेंट्स जन्म से ही कमजोर होते हैं। इस वजह से जोड़ अपनी जगह से खिसकने लगते हैं। यही समस्या अटलांटा डिसलोकेशन है। इसके शुरुआती लक्षण सामने आने पर समय रहते उपचार होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज में एआई और रोबोट की भूमिका पर चर्चा

कॅांफ्रेंस के अंतिम दिन कम चीरे वाली सर्जरी, एंडोस्कोपिक तकनीक, न्यूरोसर्जरी में रोबोट, विभिन्न मूवमेंट डिसऑर्डर और ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरी के उपचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर चर्चा हुई। न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में हो रहे शोध की प्रस्तुतियां भी हुईं। मुंबई के डॉ. बीके मिश्रा ने स्कल बेस (खोपड़ी के आधार पर होने वाले ट्यूमर) सर्जरी में निर्णय प्रक्रिया पर डाॅ. दवे-छाबड़ा का शोध प्रस्तुत किया। एम्स दिल्ली के डॉ. अचल श्रीवास्तव ने मूवमेंट डिसऑर्डर पर कपिल सूद के शोध पर व्याख्यान दिया। एसजीपीजीआई, लखनऊ की डॉ. जयंती कालिता ने न्यूरोक्रिटिकल केयर का भारत में विकास विषय पर डॉ. यूके मिश्रा का शोध प्रस्तुत किया। एसजीपीजीआई, लखनऊ के डॉ. अवधेश जायसवाल ने पिट्यूटरी ट्यूमर की (एंडोनैसल एंडोस्कोपिक) नाक के रास्ते दूरबीन विधि से सर्जरी और मुंबई के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अतुल गोयल ने स्पाइन सर्जरी पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। अंतिम दिन डॉ. मुकुल पांडेय, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. एनएन गोपाल, डॉ. कार्तिकेय शर्मा, डॉ. प्रकाश खेतान, डॉ. कमलेश सोनकर व डॉ. एसडी पांडेय मौजूद रहे।


दिमागी बुखार होने पर एमआरआई जरूरी नहीं
लखनऊ की क्रिटिकल केयर न्यूरोलॉजी की डॉ. जयंती ने बताया कि दिमागी बुखार के दौरान बेहोशी, बुखार के साथ किडनी व लिवर में इन्फेक्शन, अंदरूनी रक्तस्राव व प्लेटलेट गिरने की समस्या है तो एमआरआई जांच की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा अगर सात गिनती तक मरीज अपनी सांस रोक सकता है तो वेंटिलेटर की भी आवश्यकता नहीं होती है। मरीज को सटीक उपचार और बेहतर देखभाल से भी ठीक किया जा सकता है।
दिमाग में खून के गुच्छे की सर्जरी से पहले न्यूरो सर्जन की राय जरूरी
लखनऊ के डॉ. कुंतक कांति दास ने बताया कि सर्जरी के दौरान व पहले खून की नली में गुब्बारे का फटना गंभीर हो सकता है। जरूरी है कि दिमाग में गांठ की सर्जरी करने से पहले न्यूरोसर्जन से विचार-विमर्श कर लिया जाए। अगर एक बार गुब्बारा फटा है तो आगे भी फट सकता है। हमें यह जान लेना चाहिए कि गांठ किस स्टेज में है? क्या इस स्टेज में सर्जरी जरूरी है? अगर है तो पूरी सावधानी के साथ की जानी चाहिए। दिमाग की नस में खून का गुच्छा बनने का कारण धूम्रपान और ब्लड प्रेशर है।


दूरबीन विधि से ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी
नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. सतनाम सिंह छाबड़ा ने बताया कि दूरबीन से ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी काफी कारगर है। नाक के रास्ते नली डालकर ब्रेन ट्यूमर को निकाला जा सकता है। इस आधुनिक विधि में कोई चीर-फाड़ नहीं होती। मरीज को 48 घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है। दूरबीन विधि से ब्रेन ट्यूमर का उपचार करने में किसी बड़े सेटअप की जरूरत नहीं है, सिर्फ बेहतर प्रशिक्षण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed