फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Major events to be held on 20 January 2019 in Kumbh Mela, Prayagraj

कुंभ में आजः 20 जनवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन

Sun, 20 Jan 2019 12:12 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Major events to be held on 20 January 2019 in Kumbh Mela, Prayagraj
पहले शाही स्नान के साथ ही कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ चला है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजनों की भी शुरुआत हो चली है। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए भीड़ उमड़ रही है। 
विज्ञापन


कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। ढोल-मंजीरे गूंजने लगे हैं। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई देने लगी है। 
विज्ञापन


आज महाकुंभ का छठा दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-

1- भक्ति वेदांत नगर काशी सेक्टर 16 में श्रीमद् भागवत कथा सुबह नौ बजे से शुरू।

2- अक्षयवट मंच सेक्टर-4 मेला क्षेत्र में शाम 5.30 बजे से 9.30 बजे तक। उपशास्त्रीय गायन, नई दिल्ली की रहने वाली सुश्री सुनंदा शर्मा द्वारा। नई दिल्ली की रामलीला श्रीराम भारती कला केन्द्र, नई दिल्ली द्वारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


3- ऋषि भारद्वाज मंच द्वारा मेला क्षेत्र के सेक्टर-6 में कई कार्यक्रम शाम 5.30 बजे से 9.30 बजे तक।
-ढिंढिया लोकनृत्य, सुश्री बीना सिंह, प्रयागराज।
-रागिनी गायन ब्रह्म पाल नागर, नोएडा।
-उत्तरांचल के लोकनृत्य की प्रस्तुती विक्रम विष्ट, लखनऊ।
-थाईलैंड की रामलीला का आयोजन प्रदर्शनकारी विभाग, संस्कृति विभाग, थाइलैंड सरकार की ओर से।

4- यमुना मंच द्वारा सेक्टर-17 मेला क्षेत्र में कई कार्यक्रम शाम 5.30 बजे से 9.30 बजे तक।
- राउतनाचा, करमा एवं सुगा नृत्य-सुश्री उर्वशी साहू, छत्तीसगढ़ (दो प्रस्तुती)
-सूफी गायन- जेएस आर मधुकर मुम्बई द्वारा
-अंकिया नाट- हेमचंद्र गोस्वामी असम (तीन प्रस्तुति) प्रथम। 
- रामलीला उत्तर कमलाबरी सत्र शंकरदेव कृष्टि संघ असम (तीन प्रस्तुति) प्रथम।  

5-सरस्वती मंच द्वारा सेक्टर 13 मेला क्षेत्र में कई कार्यक्रम शाम 5.30 बजे से 9.30 बजे तक।
-राजानाहर सिंह (नाटक)- सुदेश शर्मा चंडीगढ़।
-सम्राट अशोक (नाटक) चितरंजन त्रिपाठी/ मनोज शर्मा, उत्तर प्रदेश 

6- मोरारी बापू की रामकथा निम्बार्क नगर मुक्ति मार्ग सेक्टर-13 में सुबह 9.30 बजे से 1.00 बजे तक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed