{"_id":"671398eff4fa9f28b90cc283","slug":"mahakumbh-fun-will-not-be-held-in-the-name-of-fair-duty-attendance-will-be-taken-through-mobile-app-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh : मेला ड्यूटी के नाम पर नहीं चलेगी मौज, मोबाइल एप से लगेगी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh : मेला ड्यूटी के नाम पर नहीं चलेगी मौज, मोबाइल एप से लगेगी हाजिरी
Sat, 19 Oct 2024 05:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:03 PM IST
सार
एप तैयार किया जा चुका है। इसमें डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। मेले में इस बार 15 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। इन्हें संगम क्षेत्र के साथ-साथ अरैल और झूंसी में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन हाजिरी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महाकुंभ मेले में ड्यूटी के नाम पर पुलिसकर्मी मौज-मस्ती नहीं कर सकेंगे। यहां आए पुलिसकर्मियों की हाजिरी मोबाइल एप के जरिये लगेगी। यह फेशियल रिकग्निशन तकनीक पर आधारित होगा, हालांकि पुलिसकर्मी इसका तभी इस्तेमाल कर पाएंगे जब वह मेला क्षेत्र की निर्धारित परिधि में होंगे।
विज्ञापन
एप तैयार किया जा चुका है। इसमें डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। मेले में इस बार 15 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। इन्हें संगम क्षेत्र के साथ-साथ अरैल और झूंसी में तैनात किया जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों पर नजर रख पाना कठिन है। वह ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद हैं या नहीं, अब तक इस बारे में मैनुअल तरीके से ही पता लगाया जाता रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में इस बार मेला पुलिस ने पुलिसकर्मियों की उपस्थिति जानने के लिए तकनीक का सहारा लेने का निर्णय लिया है। एसएसपी महाकुंभ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इससे पुलिसकर्मियों को भी सहूलियत मिलेगी। वह मेला ड्यूटी प्वाइंट से ही एप के जरिये हाजिरी लगा सकेंगे।
विज्ञापन
ऐसे करेगा काम मोबाइल एप
एप से हाजिरी दर्ज करने के लिए पुलिसकर्मी को पहले मोबाइल में अपना जीपीएस ऑन करना होगा। एप खुलते ही उनकी लोकेशन को रीड करेगा। अगर वह मेला क्षेत्र की निर्धारित परिधि में हैं तो उनकी उपस्थिति दर्ज हो जाएगी। इसका पूरा रिकॉर्ड संबंधित अफसर भी एप पर ही देख सकेंगे।