फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: All institutions will get equal land in Dandi Swami Nagar, decision taken in the meeting

महाकुंभ : दंडी स्वामी नगर में सभी संस्थाओं को मिलेगी समान जमीन, मेला प्राधिकरण की बैठक में फैसला

Sun, 22 Sep 2024 04:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 04:33 PM IST
सार

कुंभ-2019 में दंडीबाड़ा को हरिश्चंद्र मार्ग पर जमीन आवंटित हुई थी। पदाधिकारियों ने महाकुंभ में भी वहीं पर जमीन देने की मांग की। मेला प्रशासन की ओर से कहा गया कि बाढ़ का पानी निकलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उपलब्धता तथा परंपरा के तहत जमीन बांटी जाएगी।

विज्ञापन
Mahakumbh: All institutions will get equal land in Dandi Swami Nagar, decision taken in the meeting
मेला प्राधिकरण की बैठक के बाद बाहर निकलते दंडी स्वामी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दंडी स्वामी नगर में सभी संस्थाओं को एक समान जमीन मिलेगी। मेला प्रशासन के साथ शनिवार को हुई बैठक में पदाधिकारियों ने माघ मेला में शिविर लगा चुकीं संस्थाओं के नाम भी अभिलेख में शामिल करने की मांग की। उन्होंने सात नई संस्थाओं को भी जमीन और सुविधाएं देने को कहा। मेला क्षेत्र में तो अभी पानी भरा है लेकिन महाकुंभ के मद्देनजर बसावट की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में मेला प्रशासन की दंडीबाड़ा के सन्यासियों से वार्ता हुई। दंडीबाड़ा में अभी 173 संस्थाएं पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


इनके अलावा करीब 24 ऐसी संस्थाएं हैं जिनके कैंप माघ मेला में लगे लेकिन मेला प्रशासन के अभिलेख में उनके नाम दर्ज नहीं है। इनके अलावा सात अन्य नई संस्थाएं भी हैं। इस तरह से अब 212 संस्थाएं हो गई हैं। अब तक दंडीबाड़ा की संस्थाओं को 30 और 40 बीघे जमीन आवंटित होती रही है लेकिन इस बार सभी को एक समान 50 बीघे जमीन आवंटन तथा सुविधाओं की मांग की गई।
विज्ञापन


कुंभ-2019 में दंडीबाड़ा को हरिश्चंद्र मार्ग पर जमीन आवंटित हुई थी। पदाधिकारियों ने महाकुंभ में भी वहीं पर जमीन देने की मांग की। मेला प्रशासन की ओर से कहा गया कि बाढ़ का पानी निकलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उपलब्धता तथा परंपरा के तहत जमीन बांटी जाएगी। नवंबर के आखिरी या दिसंबर के पहले सप्ताह में सुविधाएं प्रदान कर दी जाएंगी। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष ब्रह्माश्रम महाराज ने बताया कि वार्ता सकारात्मक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि बैठक में महाकुंभ पर चर्चा हुई। उनके मांगपत्र लिए गए। परंपरा के तहत जमीन एवं सुविधाएं दी जाएंगी। इस दौरान अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स्वामी विमल देव, स्वामी आश्रम शास्त्री, स्वामी महेशाश्रम, महेंद्र स्वामी और अपर मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed