फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: 20 pontoon bridges available for traffic, PWD claims - all bridges will be ready by December 25

महाकुंभ : यातायात के लिए 20 पांटून पुल उपलब्ध, पीडब्ल्यूडी का दावा- 25 दिसंबर तक तैयार हो जाएंगे सभी पुल

Sun, 22 Dec 2024 02:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Dec 2024 02:20 PM IST
सार

चीफ इंजीनियर एके द्विवेदी का कहना है कि 25 दिसंबर तक सभी पुल तैयार हो जाएंगे। इनके अप्रोच मार्ग का कार्य 27 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा चकर्ड प्लेट बिछाने का काम भी 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि कुंभ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने शासन से पीडब्ल्यूडी की शिकायत की थी।

विज्ञापन
Mahakumbh: 20 pontoon bridges available for traffic, PWD claims - all bridges will be ready by December 25
महाकुंभ के लिए बने पांटून पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेला क्षेत्र में निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। खासतौर से पांटून पुल और चकर्ड प्लेट बिछाने का काम दोगुनी गति से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग ने दावा किया है कि 30 में से 20 पांटून पुल यातायात के लिए उपलब्ध हैं। चीफ इंजीनियर एके द्विवेदी का कहना है कि 25 दिसंबर तक सभी पुल तैयार हो जाएंगे। इनके अप्रोच मार्ग का कार्य 27 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा चकर्ड प्लेट बिछाने का काम भी 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि कुंभ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने शासन से पीडब्ल्यूडी की शिकायत की थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने पांटून पुल बनाने के लिए मेला प्राधिकरण से 25 दिसंबर तक का समय मांगा था। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार देर रात तक 20 पांटून पुल यातायात के लिए उपलब्ध करा दिए गए। तैयार हो चुके पुलों पर प्लेट की लेन और क्लैंपिंग के छोटे-छोटे काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा शनिवार देर रात तक एक और पांटून पुल तैयार हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने बताया कि काम में गति लाने के लिए मजदूरों की संख्या दोगुनी की गई है। तीन-तीन शिफ्ट में पांटून पुल बनाया जा रहा है। गाटा मार्गों को छोड़कर क्षेत्र में चकर्ड बिछाने का काम 31 दिसंबर तक पूरा करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed