फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mafia Ateeq Ahmed News: Former MP Atiq Ahmed's statement re-recorded in Gujarat jail

Mafia Ateeq Ahmed News: पूर्व सांसद अतीक अहमद का गुजरात जेल में फिर दर्ज हुआ बयान

Fri, 06 Nov 2020 01:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Nov 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mafia Ateeq Ahmed News: Former MP Atiq Ahmed's statement re-recorded in Gujarat jail
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
अहमदाबाद जेल में बंद अतीक अहमद का बयान दर्ज करने जिला पुलिस की एक टीम फिर गुजरात पहुंची। टीम ने धूमनगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में अतीक का बयान दर्ज किया। साथ ही जमानत खारिज होने पर पांच मुकदमों में बनवाया गया वारंट भी जेल में तामील कराया। टीम शुक्रवार को शहर लौटेगी।
विज्ञापन


अतीक अहमद के खिलाफ इसी साल धूमनगंज थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें उसके साथ ही चार अन्य लोग आरोपी बनाए गए थे। अतीक के जेल में होने के चलते अब तक इस मामले में कार्रवाई लंबित थी। जिस पर बृहस्पतिवार को विवेचक समेत जिला पुलिस की एक टीम गुजरात पहुंची। इसके बाद अहमदाबाद जेल में बंद अतीक का बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उससे मुकदमे में लगाए गए आरोपों के संबंध में पूछताछ की गई। दो घंटे तक जेल के भीतर ही पूछताछ कर टीम ने अतीक का बयान दर्ज किया। बता दें कि मामले की विवेचना कैंट इंस्पेक्टर नीरज वालिया की ओर से की जा रही है। इस मुकदमे केअंतर्गत ही 14(1) की कार्रवाई के तहत पिछले दिनों अतीक की करोड़ों की संपत्तियां कुर्क की गईं। साथ ही उसके 1 बैंक खाते भी सीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मामलों में निरस्त हुई है जमानत

अहमदाबाद जेल में बंद अतीक का बयान दर्ज करने केसाथ ही जिला पुलिस की टीम ने जमानत निरस्त होने वाले मामलों का वारंट भी तामील कराया। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में अतीक  के पांच मुकदमों में जमानत निरस्त कराई गई है। पुलिस ने इसके लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी थी। इन पांच मुकदमों में वारंट बनवाकर इसे गुजरात गई टीम ने अहमदाबाद जेल प्रशासन को तामील भी कराया।

खुद पर लगे हर आरोप नकारता रहा माफिया

सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम की पूछताछ के दौरान भी अतीक बेखौफ होकर जवाब देता रहा। वह खुद पर लगे हर आरोपों को नकारता रहा। विवेचक के ज्यादातर सवाल पर उसका यही कहना था कि वादी मुकदमा की ओर से जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह गलत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed