फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Issued by order from Raj Bhavan for vision document State University

यूपी : विजन डॉक्यूमेंट के लिए राजभवन से आदेश से जारी, अगले 10 वर्षों की कार्ययोजना तैयार करेंगे राज्य विवि

Sat, 24 Dec 2022 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Dec 2022 07:54 PM IST
सार

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में कहा था कि कुलपति तो दो-तीन साल के लिए आते और चले जाते हैं, लेकिन शिक्षक का पूरा जीवन अपने संस्थान में ही बीतता है। ऐसे में जरूरी है कि विश्वविद्यालय के विकास के लिए अगले दस वर्षों का खाका खींचा जाए और शिक्षकों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका हो।

विज्ञापन
Issued by order from Raj Bhavan for vision document State University
Prayagraj News : राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालय अगले दस वर्षों का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे। इस बाबत राजभवन से आदेश जारी कर दिए गए हैं। बीते 20 दिसंबर को प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इसकी घोषणा की थी।

विज्ञापन


राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में कहा था कि कुलपति तो दो-तीन साल के लिए आते और चले जाते हैं, लेकिन शिक्षक का पूरा जीवन अपने संस्थान में ही बीतता है। ऐसे में जरूरी है कि विश्वविद्यालय के विकास के लिए अगले दस वर्षों का खाका खींचा जाए और शिक्षकों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका हो। उन्होंने कहा था कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय अगले दस वर्षों का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करें।
विज्ञापन


कुलपति कोई भी हो, लेकिन विश्वविद्यालय उस विजन डॉक्यूमेंट के आधार पर निरंतर आगे बढ़ता रहा। इसमें विश्वविद्यालयों को बताना होगा कि संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए अगले दस वर्षों तक हर साल क्या करेंगे। इसके लिए पूर्व कुलपतियों, पूर्व प्रोफेसरों, प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठ शिक्षकों की एक कमेटी बनाई जाए। इस कमेटी के लिए वर्कशॉप आयोजित की जाए, जिसमें विचारों का आदान-प्रदान हो और इसी आधार पर विजन डॉक्यूमेंट बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि राजभवन से आदेश जारी कर दिया गया है। राज्यपाल की एक अच्छी पहल है। राजभवन के आदेश पर विश्वविद्यालय 10 वर्षों का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेगा, जिसमें प्रबुद्ध नागरिकों, पूर्व कुलपतियों, वरिष्ठ शिक्षकों आदि के सुझावों को भी शामिल किया जाएगा। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed