फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IP Vipin took charge of senior air staff officer

आईपी विपिन बने मध्य वायु कमान के वरिष्ठ वायु स्टाफ अफसर

Tue, 17 Dec 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
IP Vipin took charge of senior air staff officer
IP Vipin took charge of senior air staff officer - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। एयर मार्शल आईपी विपिन वीएम ने मध्य वायु कमान मुख्यालय बम्हरौली में सोमवार को वरिष्ठ वायु स्टाफ अफसर का पदभार ग्रहण कर लिया। यहां उनका वायु सेना अफसरों ने सादगीपूर्ण तरीके से स्वागत किया। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 60 वें कोर्स के पुरा छात्र रहे आईपी विपिन को छह हजार घंटे से भी अधिक की उड़ान भरने का अनुभव है।
विज्ञापन

एयर मार्शल आईपी विपिन ने जुलाई 1982 में भारतीय वायु सेना के उड़ान शाखा में कमीशन प्राप्त किया। रक्षा सेवा स्टाफ कालेज वेलिंग्टन तथा रक्षा सेवा कालेज नई दिल्ली के भी वह पुरा छात्र हैं। अपने लंबे कैरियर में उन्होंने अनुदेशनात्मक तथा कमान पदों को सुशोभित किया। कमान तथा वायु सेना मुख्यालय में इन्होंने कई पदों पर कार्य किया। रक्षा विभाग की प्रवक्ता गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि बम्हरौली में कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला में कंमाडेंट थे। उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए राष्ट्रपति द्वारा वायु सेना मेडल भी एयर मार्शल को दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed