फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Investigation of fraud of crores handed over to EOW, case was registered in Civil Lines last year

ईओडब्ल्यू को सौंपी गई करोड़ों की ठगी की जांच, सिविल लाइंस में पिछले साल दर्ज हुआ था केस

Tue, 22 Jun 2021 06:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Jun 2021 06:43 AM IST
विज्ञापन
Investigation of fraud of crores handed over to EOW, case was registered in Civil Lines last year
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस में रकम दोगुनी करने के नाम पर करोड़ों की ठगी मामले की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा(ईओडब्ल्यू) करेगी। मामले की विवेचना में जुटी क्राइम ब्रांच ने सभी संबंधित दस्तावेज ईओडब्ल्यू को भेज दिए हैं। इस मामले में रियर इस्टेट कंपनी के निदेशक समेत पांच लोग नामजद कराए गए थे।
विज्ञापन


पिछले साल सितंबर में मामले की रिपोर्ट सोहबतियाबाग निवासी प्रकाश चंद तिवारी ने दर्ज कराई थी। इससे पहले मामले की शिकायत लेकर वह ठगी का शिकार हुए करीब डेढ़ दर्जन अन्य लोगों के साथ डीआईजी के पास पहुंचे थे। उनका आरोप था कि रकम दोगुना करने के नाम पर उनसे 28 लाख का निवेश कराया गया। इसी तरह अन्य लोगों से भी रुपये लिए गए। बताया गया कि कंपनी जमीन में रुपये लगाकर लाभ कमाती है और फिर इसी के जरिए निवेशकों को रकम दोगुना करकेदेती है। लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी रुपये नहीं लौटाए गए।
विज्ञापन


यही नहीं उसी जगह दूसरे नाम से कंपनी खोलकर अन्य लोगों के साथ फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। मामले में राशिद नसीम, जसीम खां, आसिफ नफीस, नीरज श्रीवास्तव व जावेद इकबाल पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। ज्यादा रकम का मामला होने के कारण विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी। हालांकि रकम करोड़ों में होने के चलते विवेचना ईओडब्ल्यू को से कराने की सिफारिश की गई थी। जिसकी मंजूरी मिल गई है। सीओ सिविल लाइंस सुधीर कुमार ने बताया कि विवेचना ईओडब्ल्यू से कराए जाने की अनुमति मिल गई है। संबंधित दस्तावेज ईओडब्ल्यू को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed