सहायक अभियंता भर्ती के लिए इंटरव्यू 17 अक्तूबर से, ईएनटी के तीन पदों का रिजल्ट भी घोषित
इंटरव्यू 17, 18, 19, 20, 21 एवं 31 अक्तूबर और एक, दो, तीन, चार, नौ, 10 एवं 11 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू दो सत्रों में सुबह नौ और अपराह्न एक बजे से होंगे। परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म सेट भरकर उसका प्रिंट लेना है।
विस्तार
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2021 के तहत सहायक अभियंता के 283 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 17 अक्तूबर से 11 नवंबर तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सोमवार को साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। सहायक अभियंता के 283 पदों में से सामान्य चयन के 271 और ग्रामीण अभियंत्र विभाग में विशेष चयन के 12 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के हनए 92787 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और लिखित परीक्षा 29 मई 2022 को हुई थी। 29 सितंबर को जारी परिणाम में 870 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया था, जो अब साक्षात्कार में शामिल होंगे।
इंटरव्यू 17, 18, 19, 20, 21 एवं 31 अक्तूबर और एक, दो, तीन, चार, नौ, 10 एवं 11 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू दो सत्रों में सुबह नौ और अपराह्न एक बजे से होंगे। परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म सेट भरकर उसका प्रिंट लेना है। अगर कोई त्रुटि प्रकाश में आती है तो एक बार संशोधन का मौका भी मिलेगा। इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में आयोग के यमुना भवन में पहुंचना है।
असिस्टेंट प्रोफेसर ईएनटी के तीन पदों का रिजल्ट घोषित
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर ईएनटी के तीन पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। 28 सितंबर को हुए साक्षात्कार के आधार पर इन पदों के लिए अभिषेक कुमार शाह, अवनीश कुमार एवं अजीत कुमार कुशवाहा को चयनित घोषित किया गया है।
आरओ/एआरओ टाइपिंग परीक्षा आज से से
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ) परीक्षा-2021 के तहत कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा 11, 12, 13 एवं 14 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। 11, 12 एवं 13 अक्तूबर को तीन पालियों सुबह नौ से 10.30 बजे, दोपहर 12 से 1.30 बजे एवं अपराह्न तीन से साढ़े चार बजे और 14 अक्तूबर को सुबह नौ से 10.30 बजे तक टाइपिंग परीक्षा होगी।