फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inflation hits coarse grains, prices of pulses also increase

Prayagraj News: मोटे अनाज पर महंगाई की मार, दलहन के भी बढ़े दाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Inflation hits coarse grains, prices of pulses also increase
जहां एक ओर मसाले सस्ते हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महंगाई का असर अब मोटे अनाज, दलहन पर दिखने लगा है। बीते एक माह के दौरान मक्का, ज्वार, बाजरा आदि के दाम दो से चार रुपये किलो तक बढ़े हैं। वहीं, सरकार द्वारा सस्ता आटा लॉन्च करने के बाद भी गेहूं के दाम पर असर नहीं पड़ा है। गेहूं के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सर्दी की शुरुआत है, आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने पर मोटे अनाज की मांग बढ़ने के साथ इनके दाम और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

सरकार द्वारा मोटे अनाज को इस वर्ष बढ़ावा दिया जा रहा है। इस वजह से इस वर्ष मोटे अनाज की पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा मांग है। संगम नगरी के सभी प्रमुख होटलों के मेन्यू में भी मोटे अनाज के व्यंजन शामिल हो चुके हैं। फिलहाल अब सर्दी की शुरुआत में ही मोटे अनाज के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। पिछले माह बाजार में बाजरा 2000 रुपये क्विंटल था जो अब 2100 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

इसी तरह ज्वार का दाम 2200 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 2300 रुपये हो गया है। मक्का का दाम 2000 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 2200 रुपये क्विंटल हो गया है। वहीं, तिल्ली का दाम 13 हजार से बढ़कर 14 हजार रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। फुटकर में भी इन अनाजों के दाम बढ़े हैं। किराना व्यापारी दीपक केसरवानी ने बताया कि बाजरा फुटकर में 28 से 30 तो कुछ जगह 35 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच गेंहू के भी दाम बढ़े हैं। पिछले माह 2600 रुपये प्रति क्विंटल में बिकने वाला गेहूं 2700 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। फुटकर में बिकने वाला आटा भी 38 से 40 रुपये किलो हो गया है। इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी ने बताया कि खड़ा चना व सफेद मटर की कीमतें हजार रुपये प्रति क्विंटल तक चढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed