फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indigo may starts flight for Nagpur and Indore.

नागपुर, इंदौर के लिए इंडिगाां शुरू कर सकती है उड़ान

Mon, 08 Jul 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Indigo may starts flight for Nagpur and Indore.
Indigo may starts flight for Nagpur and Indore. - फोटो : AU
प्रयागराज। जेट एयरवेज द्वारा प्रयागराज से नागपुर एवं इंदौर की उड़ान बंद कर देने के बाद अब विमानन कंपनी इंडिगो से एयरपोर्ट प्रबंधन ने इन दोनों शहरों के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए संपर्क साधा है। इस संबंध में इंडिगो के उत्तरी क्षेत्र के हेड से एयरपोर्ट प्रबंधन ने वार्ता की है। बताया जा रहा है कि जेट द्वारा पूर्व में संचालित उड़ान में सफर करने वाले यात्रियों का डाटा भी इंडिगो प्रबंधन को सौंपा गया है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले वर्ष ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम ‘उड़ान’ के तहत जेट एयरवेज ने प्रयागराज से इंदौर, नागपुर, पटना एवं लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू की थी। लखनऊ, पटना के मुकाबले इंदौर और नागपुर की फ्लाइट को प्रयागराज से बेहतर रिस्पांस भी मिल रहा था। इस वर्ष अप्रैल माह में ही जेट ने इन चारों शहरों के लिए उड़ान बंद कर दी। उड़ान बंद होने से सबसे ज्यादा दिक्कत नागपुर और इंदौर जाने वाले यात्रियों को हुई। इस बीच विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज से पांच शहरों की सीधी हवाई कनेक्टिविटी दे दी। इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने इंडिगो के उत्तरी क्षेत्र के हेड संजीव चावला से संपर्क किया है। एयरपोर्ट प्रबंधन की मानें तो इंडिगो नागपुर और इंदौर के लिए एटीआर श्रेणी का विमान शुरू कर सकता है। बारिश बाद इन दोनों शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। जेट एयरवेज द्वारा पिछले वर्ष जून से लेकर इस वर्ष अप्रैल तक के इंदौर और नागपुर जाने एवं वहां से आने वाले यात्रियों के आंकड़े भी इंडिगो प्रबंधन को सौंपा गया है। इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव का कहना है कि इंडिगो प्रबंधन ने कुछ और शहरों के लिए सीधी फ्लाइट चलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed