फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Income tax raid on 20 locations of publishing group including Prayagraj Mumbai Delhi

UP: प्रकाशन समूह के प्रयागराज-मुंबई-दिल्ली समेत 20 ठिकानों पर आयकर का छापा, घर और कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

Tue, 05 Dec 2023 10:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Dec 2023 10:15 PM IST
सार

प्रकाशन समूह के दफ्तर, शोरूम के अलावा फ्लैट और बंगले पर भूमि, भवन के अलावा संपत्तियों की खरीद, बिक्री के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Income tax raid on 20 locations of publishing group including Prayagraj Mumbai Delhi
आईटी रेड - फोटो : Social Media

विस्तार

अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले शहर के बड़े प्रकाशन समूह के 20 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग ने सोमवार को छापा मारा। प्रयागराज के अलावा मुंबई और दिल्ली में भी इस प्रकाशन समूह के दफ्तर, शोरूम के अलावा फ्लैट और बंगले पर भूमि, भवन के अलावा संपत्तियों की खरीद, बिक्री के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इस समूह के बैंक खातों से हुए लेनदेन की भी जानकारी जुटाई जा रही है। छापा की यह कार्रवाई तीन दिन से अधिक समय तक चलने के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन

नामी प्रकाशन समूह राजीव प्रकाशन के मालिक पीयूष रंजन अग्रवाल के मुंबई, दिल्ली और प्रयागराज समेत कई ठिकानों और उनसे जुड़ी सहयोगी कंपनियों के कार्यालयों पर सोमवार की सुबह नौ बजे से ही आयकर छापा की कार्रवाई शुरू हो गई। अफसरों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें रवाना की गईं। इस प्रकाशन समूह की सहयोगी भवन निर्माता  कंपनी के अलावा फ्रेंचाइजी वाले ज्वेलरी प्रतिष्ठानों पर भी छापे मारे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह ही आयकर अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें धमक पड़ीं। ग्रीन वर्ल्ड के पुराने शहर में स्थित होटल नवीन कांटीनेंटल पर भी छापा मारा गया है। आयकर के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक इस प्रकाशन समूह के मालिक के घरों के अलावा दफ्तरों और शोरूमों पर भी छापा डाला गया है। इनके संपत्तियों के दस्तावेजों के अलावा निवेश संबंधी रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

साथ ही शोरूमों और अन्य प्रतिष्ठानों के बिलों के भुगतान के  साथ ही गोदामों में भंडारण का हिसाब मिलाया जा रहा है। इसके अलावा बैंक खातों की भी जानकारी ली जा रही है। हाल के दिनों में इस समूह की ओर से खरीदी, बेची गईं संपत्तियों का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है। आयकर विभाग के अफसरों के मुताबिक प्रकाशन समूह और उसके सहयोगी प्रतिष्ठानों के रिकॉर्ड कब्जे में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा अन्य दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। यह कार्रवाई तीन दिन तक चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed