फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in cbse the valuation of copies more than half is completed

सीबीएसई परीक्षा: आधी से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन पूरा

Sun, 07 Jun 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
in cbse the valuation of copies more than half is completed
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं परीक्षा की आधी से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांच ली गई हैं। कोरोना महामारी के चलते बोर्ड की ओर से पहली बार शिक्षकों को घर में ही मूल्यांकन कार्य करने की छूट दी गई है। सूत्रों का कहना है कि बची उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 15 जून तक पूूरा कर लिया जाएगा। बोर्ड की ओर से लॉकडाउन से पहले 18 मार्च तक सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की जो परीक्षाएं पूरी हो गई थीं, उनका मूल्यांकन तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर मूल्यांकन में पूरी सावधानी बरती जा रही है। बोर्ड की ओर से सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए घर पर मूल्यांकन के लिए कॉपी परीक्षकों को दी जा रही है। मूल्यांकन समय से पूरा हो इसके लिए असिस्टेंट और हेड एक्जामिनर को भी मूल्यांकन के लिए लगाया गया है। परीक्षकों को निश्चित संख्या में कॉपियां दी जा रही हैं। सीबीएसई ने कंटेनमेंट जोन में रहने वाले शिक्षकों को मूल्यांकन से अलग रखने का फैसला किया है। इस कारण से दूसरे शिक्षकों पर मूल्यांकन का भार पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से लॉकडाउन से पहले जो परीक्षा संपन्न कराई गई है, उसका मूल्यांकन 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो जो परीक्षा 15 जुलाई तक होनी है, उसकी कॉपियों का मूल्यांकन जुलाई के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सीबीएसई दसवीं और बारहवीं के परिणाम अगस्त के पहले सप्ताह में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed