फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court seeks information on recruitment of assistant teachers

Assistant Teachers Recruitment: 72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने मांगी जानकारी

Wed, 06 Feb 2019 12:10 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Feb 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
High Court seeks information on recruitment of assistant teachers
Teacher
2011 की 72825 सहायक अध्यापक भर्ती मामले में बचे पदों पर नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल अवमानना याचिका पर कोर्ट ने मुख्यसचिव बेसिक शिक्षा प्रभात कुमार से जानकारी मांगी है। इसी मामले में पूर्व में दाखिल अवमानना याचिका पर कोर्ट ने दो माह में निर्णय लेने का आदेश दिया था। इसका पालन न होने पर दुबारा याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन


अरविंद कुमार मिश्र और 42 अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति सुनीत कुमार सुनवाई कर रहे हैं।याचीगण का कहना है कि 72825 की भर्ती में सुप्रीमकोर्ट ने 66655 पदों पर नियुक्ति को मान्यता दे दी थी। इन 66655 में से 1536 पदों पर नियुक्ति बची रह गई थी जिसे लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। हाईकोर्ट ने तीन अक्तूबर 2018 को इस मामले में याचीगण के प्रत्यावेदन का निस्तारण करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


इस आदेश का अब तक पालन नहीं किया गया इसलिए दुबारा अवमानना याचिका दाखिल की गई है। इस मामले में अब 15 फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed