फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high court news

उच्चतर सेवा चयन आयोग के सचिव की नियुक्ति पर भी सवाल

Mon, 28 Sep 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
high court news
उच्चर शिक्षा सेवा आयोग के चेयरमैन की नियुक्ति हाईकोर्ट से रद्द होने के बाद अब आयोग के सचिव की नियुक्ति में भी पेच फंस गया है। आयोग के सचिव डॉ.संजय कुमार सिंह की नियुक्ति को चुनौती दी गई है। याचिका में आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से एसटी कोटे का लाभ लिया। सचिव की एमए और अन्य डिग्रियां भी फर्जी होने का आरोप है। डॉ.धीरेंद्र सिंह की याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति अरुण टंडन और न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र की खंडपीठ ने आयोग से इस मामले में जवाब दाखिल करने तथा नियुक्ति संबंधी दस्तावेज कोर्ट में पेश करने को कहा है। याचिका पर 30 नवंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


याची का कहना है कि सचिव ने 1997 में नागा जनजाति के तौर पर आरक्षण के लिए दावा किया था, मगर उत्तर प्रदेश में नागा जनजाति सूचीबद्ध नहीं होने के कारण आयोग ने उनको इसका लाभ नहीं दिया। यह मामला सुप्रीमकोर्ट तक गया और सुप्रीमकोर्ट ने भी कहा कि उनको उत्तर प्रदेश में इस जनजाति के तहत लाभ नहीं मिल सकता है। इसके बावजूद उन्होंने फर्जीवाड़ा कर अनुसूचित जनजाति कोटे के तहत नौकरी प्राप्त की। इतना ही नहीं डॉ.संजय कुमार की एमए की डिग्री फर्जी होने का आरोप है। हाईकोर्ट ने कानपुर विश्वविद्यालय से टेबुलेशन चार्ट और एमए की मार्कशीट से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। यह भी कहा है कि यदि संजय कुमार के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज कराई गई हो तो उसे भी अदालत में प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed