Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Biotechnology and Biochemistry not valid for recruitment Assistant Professors in Zoology.

हाईकोर्ट : जूलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए बायोटेक्नोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री की डिग्री मान्य नहीं

Fri, 20 Nov 2026 05:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Nov 2026 05:02 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जूलॉजी (प्राणी विज्ञान) विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए बायोटेक्नोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री में स्नातकोत्तर डिग्री धारकों को आवेदन की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन
High Court Biotechnology and Biochemistry not valid for recruitment Assistant Professors in Zoology.
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जूलॉजी (प्राणी विज्ञान) विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए बायोटेक्नोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री में स्नातकोत्तर डिग्री धारकों को आवेदन की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि शैक्षिक योग्यता और विषयों की समकक्षता तय करना विशेषज्ञों और नियोक्ता के अधिकार है।

विज्ञापन


अदालत विशेषज्ञों के फैसले पर विशेषज्ञ संस्था की तरह विचार नहीं कर सकती। इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने अभ्यर्थियों की विशेष अपील खारिज कर दी। यह आदेश न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने दिग्विजय सिंह और 25 अन्य की विशेष अपील पर दिया है।
विज्ञापन


याचियों ने अपील में एकल पीठ के छह अक्तूबर 2026 के आदेश को चुनौती दी गई थी। याचियों का कहना था कि वे बायोटेक्नोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री विषयों में परास्नातक हैं और उन्हें सरकारी सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में जूलॉजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन करने की अनुमति मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


याची अधिवक्ता ने दलील दी कि शासन ने पांच मई 2023 के आदेश में छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति की राय के आधार पर बायोकेमिस्ट्री और बायोटेक्नोलॉजी को जूलॉजी के संबद्ध विषय के रूप में मान्यता दी थी। इस आदेश को भविष्य की भर्तियों पर भी लागू होना था। इसके बावजूद शासन ने 20 अगस्त 2026 को नया आदेश जारी कर इन दोनों विषयों को जूलॉजी के संबद्ध विषयों की सूची से बाहर कर दिया। यह मनमाना है। वहीं, राज्य सरकार और शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से कहा गया कि शैक्षिक योग्यता और विषयों की समकक्षता तय करना विशेषज्ञों का काम है।


खंडपीठ ने कहा कि शैक्षिक योग्यता निर्धारित करना प्रशासनिक निर्णय का विषय है। इसमें अदालत तभी हस्तक्षेप कर सकती है, जब निर्णय स्पष्ट रूप से मनमाना या भेदभावपूर्ण हो। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षा से जुड़े मामलों को शिक्षा विशेषज्ञों पर छोड़ देना चाहिए। अदालत का काम विशेषज्ञों के निर्णय की जगह अपना निर्णय देना नहीं है। कोर्ट ने एकल पीठ के आदेश में कोई त्रुटि नहीं पाई और विशेष अपील खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed