{"_id":"661bbdfd6c48e990ed087d1d","slug":"high-court-bar-association-elections-rajesh-khare-elected-senior-vice-president-and-ranvijay-elected-treasure-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव : राजेश खरे वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रणविजय कोषाध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव : राजेश खरे वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रणविजय कोषाध्यक्ष निर्वाचित
Sun, 14 Apr 2024 04:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:59 PM IST
सार
अध्यक्ष और सचिव के परिणाम घोषित होने के बाद सभी एकल पदों की मतगणना शनिवार की शाम पूरी हो गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राजेश खरे की शुरुआती बढ़त अंत तक कायम रही। उन्होंने राजेश्वर सिंह को 333 मतों के अंतर से पराजित किया। राजेश खरे को 1322 और राजेश्वर सिंह को 989 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे कमलेश कुमार द्विवेदी को 934 मत हासिल हुए।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में राजेश खरे वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पद पर रणविजय सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की है। जबकि, सुमित कुमार श्रीवास्तव संयुक्त सचिव प्रशासन, अभिजीत कुमार पांडेय संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, पुनीत शुक्ला संयुक्त सचिव प्रेस और आंचल ओझा संयुक्त सचिव महिला चुनी गईं हैं।
विज्ञापन
अध्यक्ष और सचिव के परिणाम घोषित होने के बाद सभी एकल पदों की मतगणना शनिवार की शाम पूरी हो गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राजेश खरे की शुरुआती बढ़त अंत तक कायम रही। उन्होंने राजेश्वर सिंह को 333 मतों के अंतर से पराजित किया। राजेश खरे को 1322 और राजेश्वर सिंह को 989 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे कमलेश कुमार द्विवेदी को 934 मत हासिल हुए।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष के पद पर रणविजय सिंह दूसरी बार अपना परचम लहराने में कामयाब रहे। इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अंजनी कुमार मिश्रा से 329 मत अधिक हासिल किया। निर्वाचित रणविजय सिंह को 1792 और दूसरे स्थान पर रहे अंजनी कुमार मिश्रा को 1463 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे शिव प्रसाद यादव को 1085 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर सुमित कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। उन्हें 1798 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे बैरिस्टर सिंह को 1588 और तीसरे स्थान पर रहे आशुतोष त्रिपाठी को 1153 वोट मिले।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पर निर्वाचित अभिजीत कुमार पांडेय को 2061 मिले। दूसरे स्थान पर रहे अजय कुमार मौर्य ने 1580 वोट हासिल किया। जबकि 888 वोट पा कर विक्रांत नीरज तीसरे स्थान पर रहे।
संयुक्त सचिव प्रेस के पद पुनीत शुक्ला कब्जा जमाने में कामयाब रहे। इन्होंने 1949 वोट हासिल किए। कपिल देव यादव को 1578 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे रामेश्वर दत्त पांडेय आरडी को 1187 मत प्राप्त हुए।
संयुक्त सचिव महिला पर आंचल ओझा को अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिंदु कुमारी से कड़ी टक्कर मिली। बिंदु कुमारी से महज दो वोट के अंतर से आंचल ओझा ने विजय श्री हासिल की। आंचल ओझा को 1812 और दूसरे स्थान पर रही बिंदु कुमारी को 1810 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रही कविता तोमर ने 1351 वोट हासिल किया। मतगणना के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी वीएम जैदी, चुनाव अधिकारी आरसी सिंह, विनोद कांत, वशिष्ठ तिवारी, चंदन शर्मा, प्रभाकर अवस्थी समेत सभी सहायक चुनाव अधिकारी मौजूद रहे।